March 15, 2026 7:02 pm
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
मध्यप्रदेश

शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी की कार ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचला, तीन की हालत गंभीर

ग्वालियर: ग्वालियर में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गुरुवार रात एक बड़ा कांड कर दिया। शराब से धुत पुलिसकर्मी ने कार अंधाधुंध सड़क पर दौड़ाई। उसकी क्रेटा कार ने पहले ई रिक्शा को टक्कर मारी, फिर आगे चल रही बाइक को रौंदा। इसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर कप्तान धर्मवीर सिंह और थाने का बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरु की।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, वह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप पर काम कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने पेट्रोल पंप के कोने पर खड़ी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें में सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। इसके साथ ही कार चालक ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी। टक्कर लगने से बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार डिवाइडर से जाकर टकराई और पलट गई।

भयानक हादसा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार को सीधा किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार चालक नशे की हालत में था। हादसाग्रस्त कार पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था।

Related Articles

Back to top button