March 15, 2026 7:19 pm
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
छत्तीसगढ़

शिक्षक सम्मान समारोह में 500 शिक्षकों का सम्मान, शिक्षकों के इलाज को लेकर समिति की बड़ी घोषणा

दुर्ग : दुर्ग जिले के वैशाली नगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस विशेष अवसर पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के 50 से अधिक स्कूलों के करीब 500 शिक्षक एक साथ उपस्थित हुए. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और उनकी पूरी टीम मौजूद थी. जिन्होंने शिक्षकों का सम्मान किया.

शिक्षकों को मंच पर बुलाकर सम्मान : समारोह की शुरुआत में समिति के पदाधिकारियों ने शिक्षकों को सम्मान-पत्र, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया.इसके बाद शिक्षकों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया. मंच पर बारी-बारी से शिक्षकों को बुलाकर सम्मानित किया गया, जहां हर किसी के चेहरे पर गर्व और खुशी की झलक साफ नजर आ रही थी.इस अवसर पर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह आयोजन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर किया गया है, जो शिक्षा और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं.

इस घोषणा पर शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए समिति का आभार जताया. समारोह में समिति के पदाधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. एक ही मंच पर 500 शिक्षकों को सम्मानित करने का यह आयोजन शहर में यादगार बन गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button