Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, ‘साइलेंट किलर’ गैस ने ली 4 की जान; पुंगनूर की दिल दहला देने वाली घटना

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक ऐसा दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. यह एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. उनकी मौत किसी हादसा या फिर बीमार में नहीं हुई है, बल्कि एक गेसी में दम घुटने से हुई है, जो कि रंगहीन और गंधहीन होती है. इस घटना से इलाके में गम का माहौल है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
जानकारी के अनुसार, घटना पुंगनूर के त्यागराजू स्ट्रीट इलाके की है, जहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बाइक के इंजन के कुछ हिस्सों की मरम्मत करवाई. काम पूरा होने के बाद वह बाइक लेकर घर लौट आया. इस दौरान मैकेनिक उसे सलाह दी कि इंजन के नए पार्ट्स को ठीक से सेट करने के लिए उसे कुछ समय तक लगातार चलाना होगा. इसी बात को मनाते हुए उसने कुछ ऐसा किया, जिससे उसका परिवार खत्म हो गया.
मैकेनिक की सलाह पड़ी भारी
मैकेनिक की सलाह मानते हुए व्यक्ति ने बाइक को घर में स्टार्ट करके खड़ा कर दिया. इतना ही नहीं, रात का समय और ठंड होने के चलते परिवार ने सभी खिड़की-दरवाजे बंद कर दिए. धीरे-धीरे बाइक के साइलेंसर से निकल रहा धुआं कमरे में इकट्ठा हो गया, जिसकी न तो कोई गंध थी और न ही कोई रंग था. इसी के चलते किसी अंदाजा नहीं लगा कि बाइक से निकल रही धुआं या फिर गैस उनकी मौत का कारण बन जाएगी. पूरा घर बंद था, कहीं से भी गैस निकलने की जगह नहीं थी.
दम घुटने से 4 लोगों की मौत
देखते ही देखते ही पूरे घर में खतरनाक गैस भर गई और कमरे का ऑक्सीजन खत्म हो गया. कुछ ही देर में दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे रात में खाना खाकर सोए, लेकिन दोबारा उठ नहीं सके. अगले दिन सुबह जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने बंद दरवाजे का खटखटाकर उसे खुलवाना चाहा, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर देखा तो चारों लोग मृत अवस्था में पड़े थे. यह नजारा देख सभी के होश उड़ गए. जांच के दौरान बाइक से निकलने वाली गैस के कारण चारों लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया है.





