March 16, 2026 3:31 pm
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime: हिमाचल के व्यापारी से बड़ी लूट, बेहोशी की दवा पिलाकर नकदी और कीमती सामान पार; लुधिया... बारिश का 'रेल' पर ब्रेक! दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट, स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री; सफर पर निकलने से... Air India News: यात्री को दुबई जाने से रोकने पर कंज्यूमर कमीशन का बड़ा फैसला, एयर इंडिया को मुआवजा द... Sunil Jakhar vs AAP: गिरगिट से की 'आप' सरकार की तुलना, सुनील जाखड़ का तीखा हमला; पंजाब में दो साल के... नशा तस्करी पर DRI का सर्जिकल स्ट्राइक! करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे; हाईवे पर फिल्मी अंदाज... Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, दिल्ली-मुंबई से रायपुर तक गिरे रेट; चेक करें 18K, ... जालंधर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; SP आक... Ludhiana Crime: लुधियाना पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर पंकज, दिल्ली से लाए जाने के बाद पूछताछ शुरू; न... Jalandhar News: जालंधर में लोगों ने पकड़ा शातिर चोर, मौके पर जमकर हुआ हंगामा; पुलिस के हवाले किया आर... Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी...
देश

Iran-Israel War Status: ईरान से वतन लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती, हमलों के बीच मची चीख-पुकार; ‘मौत को करीब से देखा’

ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध तीसरे हफ्ते में है. ये 28 फरवरी को शुरू हुआ था. इसी बीच ईरान में फंसे करीब 70 भारतीयों का पहला जत्था देश में वापस लौटा है. वापस लौटने के बाद छात्रों ने युद्ध के बीच होने वाले उनके डर और घबराहट से जुड़े अनुभव बताए. कई छात्रों के लिए घर वापसी का यह सफर उन डरावने दिनों का अंत है. इतने दिनों को उन्होंने बमबारी और धमाकों के बीच बिताए.

22 साल की नैना तोइबा ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि मैं पहुंच गई हूं और अल्हम्दुलिल्लाह! मैं सुरक्षित हूं. नैना ने कहा कि रविवार सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर बैगेज हॉल में पहुंचने के कुछ ही पलों बाद, फोन पर अपने भाई से यह बात कही. ईरान में युद्ध के साये में बिताए कई दिनों के बाद नैना की आवाज में राहत साफ झलक रही थी.

नैना उन लगभग 70 भारतीय छात्रों और तीर्थयात्रियों में शामिल थीं, जिनमें से ज्यादातर जम्मू-कश्मीर के थे. ये संघर्ष-ग्रस्त देश से निकलने के लिए सड़क और हवाई मार्ग से लगभग चार दिन का सफर तय करने के बाद, रविवार को फ्लाईदुबई की एक कमर्शियल फ़्लाइट से दिल्ली पहुंचे.

रातें लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से गूंजती थी

इस समूह ने पूरे ईरान में फैली अलग-अलग यूनिवर्सिटी से बस से ईरान-आर्मेनिया सीमा तक का सफर तय किया. सीमा पार करके आर्मेनिया में एंट्री और फिर येरेवन से दुबई के लिए उड़ान भरी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए कनेक्टिंग फ़्लाइट पकड़ी. यहां 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से ईरानी हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है. कई छात्रों के लिए घर वापसी का यह सफर उन दिनों के डर का अंत था, जब उनके आस-पास बमबारी तेज हो गई थी. उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज की MBBS छात्रा और अनंतनाग की रहने वाली नैना तोइबा ने उन रातों को याद किया, जो लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट और धमाकों से गूंजती थीं.

नैना ने कहा कि मैं एक अपार्टमेंट में रह रही थी, तभी वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर एक बम धमाका हुआ. इससे इमारत के शीशे टूट गए. मैं तुरंत अपने एक दोस्त के अपार्टमेंट में चली गई. इंटरनेट या टीवी न होने की वजह से हमें पता नहीं चल पा रहा था कि बाहर क्या हो रहा है. ऐसे में हमने किताबों और पढ़ाई को ही अपना सहारा बनाया. उसने बताया कि जैसे-जैसे हालात बिगड़ते गए, छात्रों ने अनाज और रोजमर्रा के इस्तेमाल की जरूरी चीजें जमा कर लीं. इस पूरे दौरान मैं पूरी तरह से निराश महसूस कर रही थी. हर सुबह मैं यही सोचकर उठती थी कि शायद यह मेरी जिंदगी का आखिरी दिन हो. मुझे सच में तब जाकर यकीन हुआ कि हम सुरक्षित अपने घर पहुंच पाएंगे, जब हमने आर्मेनिया की जमीनी सीमा पार कर ली.

Related Articles

Back to top button