March 16, 2026 3:31 pm
ब्रेकिंग
फरीदाबाद में 'अवैध कॉलोनियों' का महा-स्कैम! 10 सालों में भू-माफियाओं ने बिछाया जाल, ACB की रिपोर्ट म... Ludhiana Crime: हिमाचल के व्यापारी से बड़ी लूट, बेहोशी की दवा पिलाकर नकदी और कीमती सामान पार; लुधिया... बारिश का 'रेल' पर ब्रेक! दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट, स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री; सफर पर निकलने से... Air India News: यात्री को दुबई जाने से रोकने पर कंज्यूमर कमीशन का बड़ा फैसला, एयर इंडिया को मुआवजा द... Sunil Jakhar vs AAP: गिरगिट से की 'आप' सरकार की तुलना, सुनील जाखड़ का तीखा हमला; पंजाब में दो साल के... नशा तस्करी पर DRI का सर्जिकल स्ट्राइक! करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे; हाईवे पर फिल्मी अंदाज... Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, दिल्ली-मुंबई से रायपुर तक गिरे रेट; चेक करें 18K, ... जालंधर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; SP आक... Ludhiana Crime: लुधियाना पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर पंकज, दिल्ली से लाए जाने के बाद पूछताछ शुरू; न... Jalandhar News: जालंधर में लोगों ने पकड़ा शातिर चोर, मौके पर जमकर हुआ हंगामा; पुलिस के हवाले किया आर...
मध्यप्रदेश

विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी

विदिशा : 12 मार्च को विदिशा में हुए एक महिला के अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. गुरारिया हाईवे ब्रिज के नीचे मिली एक 50 वर्षीय महिला की लाश ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए थे. शुरुआत में यह मामला काफी रहस्यमयी नजर आ रहा था, लेकिन विदिशा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 दिनों में पूरे मामले की गुत्थी सुलझा दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है.

लूट की नीयत से कर दी थी हत्या

12 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरारिया हाईवे ब्रिज के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही करारिया चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जुटाए गए.

जांच में मृत महिला की पहचान सविता राजपूत (50 वर्ष) पत्नी बलवीर सिंह राजपूत निवासी शमशाबाद के रूप में हुई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सविता राजपूत घर से निकलते समय अपने साथ सोने के आभूषण और एक बैग लेकर गई थी, लेकिन घटनास्थल पर यह सामान नहीं मिला. इससे पुलिस को लूट और हत्या की आशंका हुई.

गला घोंटकर की थी महिला की हत्या

मृतका का पोस्टमॉर्टम मेडिकल कॉलेज विदिशा में कराया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत गला घोंटने के कारण हुई है. चिकित्सकों ने इसे हत्या का मामला बताया. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्यारे तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, घटनास्थल के साक्ष्य और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिली. जांच के दौरान चंदन सिंह राजपूत उर्फ लल्लू (35 वर्ष) निवासी रघरू पर पुलिस का शक गहराया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने महिला से लूटपाट करने और गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली.

इस मामले का खुलासे करते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा, ” पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की दो चूड़ियां, एक गले की चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र, दो चांदी की अंगूठियां और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.”

Related Articles

Back to top button