March 27, 2026 9:32 pm
ब्रेकिंग
Crime News: बेटी ने की पिता की हत्या, वर्दी पहनकर छिपाई पहचान, कांस्टेबल प्रेमी ने पुलिस के सामने उग... लद्दाख में हाहाकार: जोजिला दर्रे पर भयानक एवलांच, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मची चीख-पुकार, अब तक... KKR फैंस के लिए बुरी खबर! IPL 2026 के साथ थम जाएगा इन 3 मैच विनर्स का सफर, क्या खत्म हो रहा है एक यु... हैरान कर देगा सच! बॉलीवुड की पहली स्पाई फिल्म में रणवीर सिंह नहीं, बल्कि 'ही-मैन' धर्मेंद्र ने मचाया... बैटरी का बाप! Redmi 15A लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 3 दिन, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान Ayodhya Ram Navami 2026: अयोध्या में रामनवमी की धूम, 2 दिन में पहुंचे 35 लाख श्रद्धालु, 'सूर्य तिलक'... Coconut Water with Lemon: क्या नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानिए इसके फाय... Kaushambi Road Accident: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप, 8 की मौत IRCTC Action on Amul: वंदे भारत ट्रेन में परोसा गया 'खराब दही', IRCTC ने अमूल कंपनी से मांगा जवाब India-Russia LNG Deal: भारत और रूस के बीच बड़ी LNG डील की तैयारी, देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहास...
छत्तीसगढ़

रोज सुबह दूल्हे का चेहरा देख भड़क जाती दुल्हन, 30 दिन में 3 बार की मर्डर की कोशिश, चौथी बार में हुआ फुल एंड फाइनल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दूल्हा बड़े ही चाव से दुल्हनिया को ब्याह कर घर लाया. लेकिन जानता नहीं था कि जिसके साथ वो 7 जन्मों का ख्वाब देख रहा है, वो ही उसकी जान ले लेगी. यह दुल्हन सोनम रघुवंशी की तरह ही निकली, जिसने अपने पति को बेरहमी से मार डाला. बलरामपुर की दुल्हन लेकिन सोनम से थोड़ा आगे निकली. उसने शादी के 30 दिन के अंदर तीन बार पति को मारने की कोशिश की. चौथी बार चिकन में जहर मिलाकर पति को दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने इस नई नवेली कातिल बहू को पकड़ कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, 22 साल के बुद्नाथ की शादी 11 मई को बलरामपुर के बिशनपुर गांव की सुनीता से हुई थी. शादी के बाद सुनीता कुछ दिन तक को दुल्हनियां ससुराल में रही, फिर बहाना लगाकर मायके चली गई. ससुराल वाले उसे बार-बार वापस बुलाने लगे, मगर दुल्हन वापस आना ही नहीं चाहती थी.
दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन के गांव पहुंच गया. उससे वजह जानने की कोशिश की. मगर दुल्हन कुछ न बोली. थक-हारकर दूल्हे के परिवार ने 5 जून को पंचायत बुलाई. पंचायत में हुए फैसले के बाद सुनीता को ससुराल आना पड़ा. सुनीता वापस तो आ गई लेकिन अब वो दूल्हे से छुटकारा चाह रही थी. वो पति के साथ रहना ही नहीं चाहती थी. कुछ पूछो तो बताती भी नहीं थी. बस खामोश रहती थी.

पसंद नहीं था पति का चेहरा

दरअसल, सुनीता को अपना पति पसंद ही नहीं था. उसे पति की शकल से नफरत थी. उसने शादी के लिए इनकार भी किया था, मगर घर वालों के कहने पर सुनीता ने उसी लड़के से शादी कर ली. शादी के तीन-चार दिन बाद से ही सुनीता अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रचने लगी थी. उसने पहले भी तीन बार पति को मारने के प्रयास किए पर वह नाकाम रही थी.

चिकन करी में मिलाया जहर

पंचायत के बाद जब सुनीता ससुराल आ रही थी, तो वह पहले बाजार गई. उसने बाजार से कीड़े मारने की दवा खरीदी. फिर ससुराल जाकर अपने पति के लिए डिनर में चिकन करी बनाई. चिकन में सुनीता ने जहर मिला दिया. इस बात से बेखबर पति ने चिकन खा लिया और उसकी मौत हो गई. अगले दिन दूल्हे की मां ने पुलिस को शिकायत दी और बताया- मेरा बेटा खाना खाकर सोया, फिर उठा ही नहीं. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया और पूछताछ की. पुलिस महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कबूल कर लिया.

Related Articles

Back to top button