Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड में सावन के साथ मौसम ने बदली करवट, 40 से 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; वज्रपात का अल... रांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य 'कलश वंदन यात्रा', पावन मिट्टी के दर्शन... धनबाद के चिरकुंडा में अवैध लॉटरी प्रिंटिंग यूनिट का भंडाफोड़, डेढ़ से दो करोड़ रुपये की टिकटें और मश... झारखंड में खात्मे की कगार पर लाल आतंक, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से वापस छीने 1000 से अधिक सरकारी हथ... धनबाद के बरोरा चेकपोस्ट पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक; इलाके में दहशत रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 35 दुकानों का 13 वर्षों से पेंडिंग है किराया, दुकानदारों ने खटखटाया हा... देवघर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, JPSC और JSSC धांधली पर राज्य सरकार को घेरा गढ़वा में कभी भी गिर सकता है बिरहा नदी का पुल, जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण रांची में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा चाबुक, जुलाई महीने में कटे 1.20 लाख चालान सावन की पहली सोमवारी पर रांची में सुरक्षा चाक-चौबंद: 500 जवान तैनात, पहाड़ी मंदिर का ट्रैफिक प्लान ब...

LPG ग्राहकों की मौज! e-KYC की झंझट खत्म, सरकार ने जारी किया नया आदेश; अब सिर्फ इन लोगों को ही कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (eKYC) सिर्फ उन LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है. यह नियम सभी ग्राहकों पर लागू नहीं है, जबकि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में कहा जा रहा था कि हर LPG यूजर को यह प्रक्रिया करनी होगी.

मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि कुछ खबरों की वजह से LPG उपभोक्ताओं में बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन को लेकर भ्रम फैल गया है. मंत्रालय ने कहा, यह कोई नया नियम नहीं है. हाल की पोस्ट का मकसद ज्यादा से ज्यादा LPG उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

इन उपभोक्ताओं के लिए जरूरी eKYC

मंत्रालय ने साफ किया कि eKYC सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है. जिन लोगों ने पहले ही ऑथेंटिकेशन कर लिया है, उन्हें दोबारा करने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए यह नियम सीमित है. मंत्रालय के अनुसार, PMUY उपभोक्ताओं को यह प्रक्रिया साल में सिर्फ एक बार करनी होती है और वह भी 7 सिलेंडर लेने के बाद यानी 8वें और 9वें रिफिल पर सब्सिडी पाने के लिए जरूरी होती है.

घर बैठे कर सकते हैं eKYC

सरकार ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया बहुत आसान है और इसके लिए LPG डीलर के पास जाने की जरूरत नहीं है. eKYC घर बैठे मुफ्त में किया जा सकता है. मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया की वजह से LPG सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यानी सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी. सरकार के अनुसार, आधार आधारित eKYC से LPG सिस्टम में पारदर्शिता आती है, सही लोगों को सब्सिडी मिलती है, फर्जी लाभार्थियों को हटाया जाता है और सिलेंडर की गलत तरीके से बिक्री पर रोक लगती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.