March 18, 2026 10:46 pm
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
मध्यप्रदेश

Sidhi NH-39 Road Collapse: सीधी-रीवा मार्ग पर नेशनल हाईवे-39 धंसी, बड़ा गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक; बड़े हादसे का अलर्ट

सीधी: अमिलई गांव में एनएच-39 मुख्य मार्ग पर सड़क धंस गई है. सड़क के बीच बना यह गहरा गड्ढा हादसे का कारण बन रहा है. बीते 2 दिनों के भीतर यहां कई हादसे होते-होते बचे हैं. कई लोग बाइक से गिरे भी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई साधारण गड्ढा नहीं, बल्कि यह एक सुरंगनुमा गड्ढा है, जिसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है.

सड़क मरम्मत नहीं होने पर हो सकती है बड़ी घटन

स्थानीय निवासी तेज बहादुर सिंह ने यह बताया है कि “सड़क के बीचों-बीच बना यह गड्ढा संबधित विभाग की गंभीर लापरवाही का नतीजा है. हमने करीब 50 से ज्यादा बड़े पत्थर इस सुरंग में डाले, लेकिन एक भी पत्थर का पता नहीं चला कि वह कहां गया. गड्ढे को देखने के बाद अब ऐसा लगता है कि मानो यह सीधे पाताल से जुड़ा हुआ है. इस अजीब स्थिति ने लोगों को और अधिक भयभीत कर दिया है. जब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो जाती है, तब तक किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है.”

अधिकारियों को दी सूचना, नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप यह है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस खतरे की सूचना भी दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इस मामले में पीडब्ल्यूडी अधिकारी कौशल परते ने बताया कि “यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित नहीं है. इसलिए वे इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते.”

जल्द गड्ढे को भरवाने का आश्वासन

इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम अमिलई के ही रमेश तिवारी ने खुद पहल करते हुए गड्ढे में पत्थर डालकर, पास में लकड़ी का डंडा लगा दिया है. सड़क के बीच में चेतावनी झंडा लगा दिया, ताकि राहगीर सतर्क रहें और हादसों से बच सकें. इस मामले पर सीधी के अपर कलेक्टर बीपी पांडे ने कहा कि “उन्हें जानकारी मिल गई है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द ही इस खतरनाक गड्ढे को भरवाया जाएगा.”

Related Articles

Back to top button