March 19, 2026 12:21 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
हरियाणा

Punjab News: ट्विटर का पंजाब पुलिस पर बड़ा आरोप, ‘अपराध रोकने’ के बहाने अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला; हाईकोर्ट से मांगी सफाई

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सोशल मीडिया पर अपराध के महिमा मंडन को रोकने संबंधी आदेश का पंजाब पुलिस द्वारा दुरुपयोग करने का आरोप ट्विटर ने लगाया है। मंगलवार को ट्विटर की ओर से हाईकोर्ट में पेश वकील ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस अदालत के पूर्व आदेश का दुरुपयोग करते हुए अब ऑनलाइन आलोचना तक को हटाने का प्रयास कर रही है।

चीफ जस्टिस शील नागू की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष ट्विटर ने 28 जनवरी के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि अदालत ने पंजाब के डी.जी.पी. को केवल उन वैबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स की पहचान करने को कहा था, जहां वीडियो पोस्ट के जरिए अपराध और अपराधियों का महिमा मंडन हो रहा है, ताकि ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाया जा सके।  ट्विटर के वकील ने आरोप लगाया कि इस आदेश को उसकी मूल भावना से आगे बढ़ाकर लागू किया जा रहा है। अब पुलिस इस आदेश के आधार पर न केवल आपत्तिजनक सामग्री हटवा रही है, बल्कि अपने खिलाफ आने वाली टिप्पणियों को भी हटाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं इस संबंध में एफ. आई.आर. तक दर्ज की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश सीमित दायरे का है और इसे मनमाने ढंग से विस्तारित नहीं किया जा सकता।

साथ ही उन्होंने अदालत से इस पर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। हालांकि पीठ ने ट्विटर के वकील को निर्देश दिया कि वह इस मुद्दे को उचित मंच पर चुनौती दें और आवश्यक आवेदन दायर करें। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले की सुनवाई 24 मार्च तक स्थगित कर दी।

Related Articles

Back to top button