March 19, 2026 1:40 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
पंजाब

Canada Crime: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने किया हमला; जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

कनाडा में एक पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान बीरइंदर सिंह (22 वर्षीय) के रूप में हुई है जोकि मूल रूप से पंजाब का रहने वाला और स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। इस मामले की पुष्टि करते हुए मृतक के रिश्तेदार पुनर सिंह ने बताया कि 14 मार्च की दोपहर को एडमिंटन शहर के पास लेड्यूक इलाके की घटना है, जहां पर बीरइंदर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी गई है।

बताया जा रहा है कि, हमलावरों ने कार को घेरकर उसमें सवार बीरइंदर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। मृतक बीरइंदर अपने पढ़ाई पूरी करने के बाद अल्पर्टा प्रांत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था। जानकारी मिली है कि, बीरइंदर के साथ कार में उसके बचपन के दोस्त सवार थे जोकि लांग ड्राइव पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हमलावर सफेद रंग की पिकअप ट्रक में शामिल होकर आए और बीरइंदर की कार को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिस कारण उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि बीरइंदर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और 3 साल से कनाडा में था। परिवार वालों ने बीरइंदर के शव को भारत लाने और आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button