March 18, 2026 9:22 pm
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
छत्तीसगढ़

GST रिफॉर्म पर वित्त मंत्री, कहा- त्योहार पर बचत उत्सव के रूप में बड़ा तोहफा

बिलासपुर: बिलासपुर में GST 2.0 बचत उत्सव के तहत वित्त मंत्री मार्केट में निकलकर व्यापारियों से बात कर रहे हैं. कई दुकानों में उन्होंने खरीदारी भी की. GST 2.0 बचत उत्सव के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी शहर के सबसे पुराने और बड़े बाजार सदर बाजार, गोल बाजार पहुंचे.

यहां छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मंत्री OP चौधरी का स्वागत किया. मंत्री OP ने इस बीच बर्तन, सराफा, मोबाइल, डेयरी सहित अलग- अलग दुकानों में व्यापारियों से मुलाकात करते हुए GST 2.0 की चर्चा की और GST रिफॉर्म के बारे में बताया.

जीएसटी रिफॉर्म की उपलब्धि मंत्री ने बताई: मंत्री चौधरी ने व्यापारियों से GST रिफॉर्म का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने की अपील की. मंत्री ने बताया कि, GST में बड़ा रिफॉर्म किया गया है. इससे देश के हर एक नागरिक को सीधे लाभ मिलेगा. मूलभूत आवश्यकताओं के सामान सस्ते होंगे. लोगों को बड़ी बचत होगी. उन्होंने आगे कहा, पहले अलग- अलग स्लैब में GST की व्यवस्था थी, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए GST रिफॉर्म के साथ लोगों को बचत उत्सव के रूप में बड़ा तोहफा दिया है.

जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता को राहत: वित्त मंत्री ने कहा कि 2.0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है. आज बड़े से बड़े निर्णय प्रधानमंत्री ले सकते हैं. जीएसटी जब से आया है सारी प्रक्रिया आसान हो गई है. मंत्री ने कहा कि 25000 रुपये तक के फाइन वाले 40 हजार रुपये व्यापारियों के 65 हजार केस एक झटके में खत्म कर दिए गए. 2025 तक अर्थव्यवस्था का साइज काफी बढ़ा है, विकास काफी आगे बढ़ा है.

बता दें कि गुरुवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी व आत्मनिर्भर भारत पर कार्यशाला का आयोजन लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में किया गया. वित्त मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए और पं.दीनदयाल को श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन दर्शन को साझा किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button