March 22, 2026 7:58 pm
ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...
मध्यप्रदेश

Kumar Vishwas in Bhopal: भोपाल के अटल पथ पर सजी महफिल, कुमार विश्वास के निशाने पर आए कमलनाथ; सियासी तंज से गूंजा शहर

भोपाल: राजधानी भोपाल के अटल पथ पर बुधवार को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता, व्यंग्य और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला. मंच से कुमार विश्वास ने जहां राजनीति पर तीखे तंज कसे, वहीं अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं में जोश और उत्साह भर दिया.

ये मोहन और कृष्ण काल
राजधानी भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन यादगार बन गया, जहां देशभर से आए कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया. इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहे कुमार विश्वास. जिन्होंने अपने चुटीले अंदाज में राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि, एक वोट खरीदकर भी सरकार बनती हो, तो ऐसी सरकार को मैं चिमटे से छूना भी पसंद नहीं करूंगा. वह रामकाल था, लेकिन अब मोहन काल और कृष्ण काल है.”

कमलनाथ पर कसा तंज
कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि, ”कमलनाथ जी बड़े भले आदमी हैं. जैसे-तैसे इस उम्र में उनकी बारात निकली थी. आगे-आगे दिग्विजय सिंह चल रहे थे, लेकिन पीछे के बारातियों को भाजपा वाले अपने साथ ले गए.” उनके इस व्यंग्य पर पंडाल में ठहाके गूंज उठे. वहीं कवि सम्मेलन में मंच पर मौजूद अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से समां बांध दिया.

मुझे सिंधिया ही बना दो
कवि कुशल कौशलेंद्र ने कहा, ”सच को दिखा सकूं मीडिया ही बना दो, रंग ऐसे भरो मुझको इंडिया बना दो, मैं जिस जगह रहूं उस जगह मौज में रहूं, भगवान मुझको आप सिंधिया ही बना दो.” वहीं उत्तर प्रदेश के औरैया से आए कवि अजय अंजाम ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाते हुए कहा, ”कश्मीर का दर्रा-दर्रा वंदे मातरम बोलेगा, कारतूस का छर्रा-छर्रा वंदे मातरम बोलेगा.” उनकी प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों और नारों से गूंज उठा.

भोपाल से ओरछा तक चलेंगे हेलीकॉप्टर
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि, ”भारत की मिट्टी कवियों की उर्वर भूमि है और काव्य परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाती हैं.” उन्होंने भोपाल से ओरछा तक धार्मिक पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा भी की.

Related Articles

Back to top button