March 22, 2026 5:59 pm
ब्रेकिंग
GPM में जमीन के लिए 'खून-खराबा'! कसाईबहरा सधवानी में महिला की बेरहमी से पिटाई; विवाद के बीच चीखती रह... Kawardha Forest Fire: लावा के जंगलों में लगी भीषण आग, करोड़ों की वन संपदा राख; वन्यजीवों के अस्तित्व... बालोद में नीलगाय की संदिग्ध मौत! जंगल में मिला शव, शिकार या बीमारी? वन विभाग ने शुरू की 'पोस्टमार्टम... Khallari Ropeway Accident: महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, ट्रॉली गिरने से मची चीख-पुकार; ... Sukma Naxal IED Defused: डॉगी नोरा की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, सुकमा में नक्सलियों की साजिश नाकाम;... सूरजपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन'! 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; नशे के सौदागरों में... Pachmarhi Health Crisis: पचमढ़ी में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में नहीं मिलता इलाज; मंकी बाइट के मरी... Guna Police Suspend News: गुजरात की कार से मिला 1 करोड़ नकद, मामला दबाने के आरोप में थाना प्रभारी और... Chhatarpur Weather Update: छतरपुर में भीषण गर्मी का कहर, समय से पहले तैयार हुई गेहूं की फसल; किसानों... आसमान में 'काले धुएं' का तांडव! प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं मशीनें; 5 दमकल की ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में है मिनी लद्दाख, बर्फ तो नहीं लेकिन वाइब फुल मिलेगी, जानिए कैसे पहुंचें

दिल्ली वासी हैं तो भी शायद आपने यहां का हर कोना एक्सप्लोर न किया हो और अगर आप किसी और जगह के रहने वाले हैं तब तो इस शहर को समझने में आपको थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, इसके लिए अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करना चाहिए. इससे न सिर्फ आप दिल्ली के रास्तों को बल्कि यहां के लोगों को भी समझ पाएंगे. दिलवालों की दिल्ली में कई ऐसी छुपी हुई खूबसूरत जगहें हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं. यहां पर एक मिनी लद्दाख भी है. हां आपको पहाड़ों जैसी बर्फ की चादर देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन खूबसूरती और वाइब बिल्कुल लद्दाख वाली आएंगी. इसी वजह से ये जगह मिनी लद्दाख कहलाती है.

देश की राजधानी दिल्ली में हर रोज कई टूरिस्ट पहुंचते हैं, जिनमें विदेशियों की संख्या भी काफी ज्यादा होती है. इसके अलावा बहुत सारे लोग यहां प्रवासी हैं जो काम की तलाश, अपने सपनों को पूरान करने से लिए यहां का रुख करते हैं. वजह जो भी हो अगर आप इस शहर में हैं तो घूमना तो बनता ही है. चलिए जान लेते हैं कि कहां है मिनी लद्दाख.

दिल्ली का मिनी लद्दाख

अगर आप दिल्ली में मिनी लद्दाख देखना चाहते हैं तो आपको सिरोही झील विजिट करना चाहिए, जिसे पानीकोट लेक के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर सुकून के साथ प्राकृतिक वातावरण के बीच वक्त बिता सकते हैं. लोग इसके नजारों की तुलना पैंगोंग झील से भी करते हैं. मानसून में तो यहां आने का मजा दोगुना हो जाता है.

सुंदरता है कमाल

मिनी लद्दाख या फिर सिरोही झील का पानी काफी साफ है और नेचुरल ब्यूटी भी कमाल की है. ये छोटी सी प्राकृतिक झील हरियाली भरी पहाड़ियों से घिरी हुई है. दिल्ली वासी यहां पर अपने वीकेंड को एंजॉय कर सकते हैं. फैमिली के साथ आप यहां पर पिकनिक मना सकते हैं.

कैसे पहुंचें सिरोही झील

सिरोही झील फरीदाबाद में पड़ती है और दिल्ली से आपको 1 से 2 घंटे यहां पर पहुंचने में लगेंगे. इसके लिए आपको NH48 बल्लभगढ़-सोहना हाईवे से होकर जाना होगा. यहां से सिरोही गांव की तरफ से गुजरते हुए झील तक पहुंचेंगे. आप अपनी गाड़ी से जा सकते हैं या फिर गांव में जाकर थोड़ा वॉक करके यहां पहुंच सकते हैं. झील के पास कैंपिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button