March 22, 2026 6:01 pm
ब्रेकिंग
CG Health Services Update: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए बड़े निर्देश, ... GPM में जमीन के लिए 'खून-खराबा'! कसाईबहरा सधवानी में महिला की बेरहमी से पिटाई; विवाद के बीच चीखती रह... Kawardha Forest Fire: लावा के जंगलों में लगी भीषण आग, करोड़ों की वन संपदा राख; वन्यजीवों के अस्तित्व... बालोद में नीलगाय की संदिग्ध मौत! जंगल में मिला शव, शिकार या बीमारी? वन विभाग ने शुरू की 'पोस्टमार्टम... Khallari Ropeway Accident: महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, ट्रॉली गिरने से मची चीख-पुकार; ... Sukma Naxal IED Defused: डॉगी नोरा की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, सुकमा में नक्सलियों की साजिश नाकाम;... सूरजपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन'! 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; नशे के सौदागरों में... Pachmarhi Health Crisis: पचमढ़ी में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में नहीं मिलता इलाज; मंकी बाइट के मरी... Guna Police Suspend News: गुजरात की कार से मिला 1 करोड़ नकद, मामला दबाने के आरोप में थाना प्रभारी और... Chhatarpur Weather Update: छतरपुर में भीषण गर्मी का कहर, समय से पहले तैयार हुई गेहूं की फसल; किसानों...
पंजाब

Punjab में Gangster ने पुलिस पर की फायरिंग! SHO घायल, मचा हड़कंप

खन्ना: लुधियाना के कुख्यात गैंगस्टरों में शामिल गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ रावण पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गैरी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में सिटी थाना-2 के SHO तरविंदर बेदी ने फायर कर उसकी टांग में गोली मारी। घटना के बाद गैरी को पकड़कर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान SHO तरविंदर बेदी भी घायल हो गए और वे भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

उक्त कार्रवाई CIA स्टाफ और सिटी थाना-2 की टीम ने मिलकर की। पुलिस ने बताया कि गैरी उन आरोपियों में से एक था जो 15 जून को ग्रीनलैंड होटल के पास हुई गैंगवार की घटना में शामिल था। यह गैंगवार गैरी ललतों और सुखवीर भूची गैंग के बीच एक लड़की से दोस्ती को लेकर हुई थी। इस मामले में गैरी ललतों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस जांच के दौरान गैरी ने कबूला कि उसने भट्ठियां इलाके की रेलवे लाइन के पास एक पिस्तौल छिपा रखी थी। इसके बाद पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए वहां लेकर गई। लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो गैरी ने अचानक पेड़ों के बीच से पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसकी गोली एक पेड़ में जा लगी। जवाबी कार्रवाई में SHO तरविंदर बेदी ने गैरी की टांग में गोली मारी और उसे काबू कर लिया गया।

जिला पुलिस प्रमुख SSP डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि गैरी ललतों एक खतरनाक और कुख्यात गैंगस्टर है, जो कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। हथियार की बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पार्टी पर हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान उसकी टांग में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। SHO तरविंदर बेदी भी इस दौरान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गैरी द्वारा पुलिस पर हमला करने के चलते उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला और अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब गैरी से जुड़े अन्य गैंग मेंबर्स की पहचान कर रही है और जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button