March 22, 2026 6:23 pm
ब्रेकिंग
झारखंड में 'लाल आतंक' का काउंटडाउन! आंकड़ों ने खोली नक्सलियों की पोल, आखिर कैसे खोखली हो गई दशकों पु... Akhand Tiranga Yatra Jamshedpur: जमशेदपुर की सड़कों पर लहराया विशाल तिरंगा, वीर शहीदों को दी गई श्रद... Rajrappa Temple Navratri 2026: फूलों की खुशबू से महकेगा रजरप्पा मंदिर, बंगाल के कलाकारों ने दिया भव्... Babulal Marandi News: झारखंड वन विभाग घोटाले में पूर्व DFO पर गिरेगी गाज? बाबूलाल मरांडी ने ACB से क... Gangaur Festival 2026: धमतरी में धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, विधि-विधान से हुई माता की विदाई; मा... Kurasia Mines Water Crisis: कुरासिया अंडरग्राउंड माइंस में गहराया जल संकट, प्रबंधन ने दिया नई पाइपला... अंबिकापुर में 'तिलहन क्रांति' का आगाज! 2 दिवसीय किसान मेले में आधुनिक तकनीक का जलवा; सीएम ने किसानों... CG Health Services Update: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए बड़े निर्देश, ... GPM में जमीन के लिए 'खून-खराबा'! कसाईबहरा सधवानी में महिला की बेरहमी से पिटाई; विवाद के बीच चीखती रह... Kawardha Forest Fire: लावा के जंगलों में लगी भीषण आग, करोड़ों की वन संपदा राख; वन्यजीवों के अस्तित्व...
झारखण्ड

Ganja Smuggling Busted: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नारियल के ट्रक से लाखों का गांजा बरामद; तस्कर गिरफ्तार

खूंटी: जिले के कुंजला क्षेत्र में वन विभाग की सतर्कता से नारियल की आड़ में की जा रही गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना पर सड़कों पर वाहनों की जांच के दौरान वन विभाग की गश्ती टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी में लाखों रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है.

ट्रक चालक और खलासी फरार

जांच के दौरान ट्रक के ऊपर बड़ी मात्रा में नारियल लदा पाया गया, जबकि नीचे बोरे में छिपाकर भारी मात्रा में गांजा रखा गया था. आशंका जताई जा रही है कि नारियल लोड कर मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी, ताकि किसी को शक न हो. कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक, खलासी सहित एक अन्य व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

वनपाल ने खूंटी थाना को दी सूचना

मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी वनपाल प्रवीण कुमार सिंह ने तत्काल खूंटी थाना प्रभारी अशोक सिंह और एनडीपीएस थाना को सूचित किया. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की. बाद में ट्रक को खूंटी एनडीपीएस थाना के हवाले कर दिया गया.

तस्करों की तलाश तेज-थाना प्रभारी

थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि वन विभाग के कर्मियों द्वारा सड़क से गांजा लदे ट्रक को जब्त किया गया है. गांजे का वजन कराए जाने के बाद उसकी कीमत का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल ट्रक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और फरार तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है. इस कार्रवाई से वन विभाग की सतर्कता और समन्वय की सराहना की जा रही है, वहीं क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है.

Related Articles

Back to top button