March 22, 2026 4:58 pm
ब्रेकिंग
सड़क का गड्ढा बना 'काल'! एक ही बाइक पर जा रहे थे 4 दोस्त, पुल से नीचे गिरकर चारों की दर्दनाक मौत; पस... हॉर्मुज की खाड़ी में महायुद्ध की आहट! ईरान ने मार गिराया 'F-15' फाइटर जेट; तेहरान का बड़ा दावा, अमेरि... पकौड़ी के लिए 'जंग' और फिर मातम! बड़ी बहन से झगड़े के बाद छोटी ने खाई सल्फास की गोली; तड़प-तड़प कर न... ई-रिक्शा में 'खौफ' की वो रात! ड्राइवर ने बदला रास्ता तो युवती ने मचाया शोर; किडनैपिंग की आशंका में भ... छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में 'मौत का रोपवे'! केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, एक महिला की मौत और 16... PSL 2026 पर टूटा दुखों का पहाड़! 8 बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा; IPL के लालच में छोड़... पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! 'धुरंधर' के शोर में भी 'उस्ताद भगत सिंह' ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में... Iran-Israel War 2026: ईरान ने इजराइल पर बरपाया कहर, 100 से ज्यादा जख्मी; पीएम नेतन्याहू ने तेहरान पर... WhatsApp की बड़ी 'जादूई' ट्रिक! अब बिना नंबर सेव किए करें किसी को भी मैसेज; बस फॉलो करें ये 2 मिनट वा... Chaitra Navratri Day 4: मां कूष्मांडा को बेहद प्रिय है ये 'एक' सफेद मिठाई! नवरात्रि के चौथे दिन लगाए...
उत्तरप्रदेश

पकौड़ी के लिए ‘जंग’ और फिर मातम! बड़ी बहन से झगड़े के बाद छोटी ने खाई सल्फास की गोली; तड़प-तड़प कर निकली जान

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां व्रत के लिए कुटू की पकौड़ी बनाने को लेकर दो बहनों में विवाद हो गया. छोटी बहन लक्ष्मी ने गुस्से में आकर सल्फास की गोलियां खा लीं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एच्छीखुर्द गांव का है. परिवार में मचा है कोहराम, मां मजदूरी करती है और भाई नोएडा में काम करता है.

जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एच्छीखुर्द गांव का है. परिजनों ने बताया कि कुटू की पकौड़ी बनाने के दौरान दोनों बहनों के बीच झगड़ा हुआ था. इस दौरान एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की कोशिश की. हालात बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पकौड़ी बनाने को लेकर हुआ था विवाद

परिजनों ने मुताबिक, दोनों बहनों के बीच कुटू की पकौड़ी बनाने को लेकर विवाद हुआ था. झगड़े के बाद छोटी बहन ने गुस्से में आकर घर में रखी सल्फाज की गोलियां खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतका की पहचान युवती का नाम लक्ष्मी बताया जा रहा है. दरअसल, शनिवार सुबह घर में व्रत के चलते कुटू की पकौड़ी बनाने को लेकर लक्ष्मी और उसकी एक बहन से झगड़ा हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर लक्ष्मी ने घर में रखी सल्फास की गालियां खा ली. कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं. परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान हो गई मौत

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया. वहीं इस घटना से लक्ष्मी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है. भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के पिता सतीश का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि मां कविता मजदूरी करती है. परिवार में कुल सात बहनें और एक भाई है, जिनमें से चार बहनों की शादी हो चुकी है. भाई नोएडा की एक कंपनी में काम करता है.

Related Articles

Back to top button