March 22, 2026 6:18 pm
ब्रेकिंग
Akhand Tiranga Yatra Jamshedpur: जमशेदपुर की सड़कों पर लहराया विशाल तिरंगा, वीर शहीदों को दी गई श्रद... Rajrappa Temple Navratri 2026: फूलों की खुशबू से महकेगा रजरप्पा मंदिर, बंगाल के कलाकारों ने दिया भव्... Babulal Marandi News: झारखंड वन विभाग घोटाले में पूर्व DFO पर गिरेगी गाज? बाबूलाल मरांडी ने ACB से क... Gangaur Festival 2026: धमतरी में धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, विधि-विधान से हुई माता की विदाई; मा... Kurasia Mines Water Crisis: कुरासिया अंडरग्राउंड माइंस में गहराया जल संकट, प्रबंधन ने दिया नई पाइपला... अंबिकापुर में 'तिलहन क्रांति' का आगाज! 2 दिवसीय किसान मेले में आधुनिक तकनीक का जलवा; सीएम ने किसानों... CG Health Services Update: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए बड़े निर्देश, ... GPM में जमीन के लिए 'खून-खराबा'! कसाईबहरा सधवानी में महिला की बेरहमी से पिटाई; विवाद के बीच चीखती रह... Kawardha Forest Fire: लावा के जंगलों में लगी भीषण आग, करोड़ों की वन संपदा राख; वन्यजीवों के अस्तित्व... बालोद में नीलगाय की संदिग्ध मौत! जंगल में मिला शव, शिकार या बीमारी? वन विभाग ने शुरू की 'पोस्टमार्टम...
मध्यप्रदेश

सड़क का गड्ढा बना ‘काल’! एक ही बाइक पर जा रहे थे 4 दोस्त, पुल से नीचे गिरकर चारों की दर्दनाक मौत; पसरा मातम

मध्य प्रदेश में मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. यह घटना भैंसवाही गांव के पास हुई, जहां एक मोटरसाइकिल पुल से नीचे गिर गई. पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे. पुल से गिरने के कारण सभी चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी शवों को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. निवास एसडीओपी पीएसबालरे ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शवों को स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, चारों युवक बाइक से जा रहे थे. इस दौरान बाइड सड़क के गड्ढे में फंसने से बहक गई जिससे संतुलन बिगड़ गया. बाइक सवार चारों युवक पुल से नीचे गिर गए. हादसे की जानकारी मिलते मौके पर स्थानीय पुलिस टीम पहुंची और चारों युवकों इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं इस हादसे के बाद पुलिस ने मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दी. सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने सभी शवों को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. निवास एसडीओपी पीएस.बालरे ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शवों को स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

पुलिस ने क्या कहा?

थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. कुड़ापे ने बताया कि युवकों की पहचान रामतिला निवासी प्रमोद कुमार नरेती (24), बस्तरी निवासी संतलाल उइके (23) और कुटरई निवासी शिवम यादव (25) तथा गंगाराम (22) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button