March 29, 2026 5:05 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
मध्यप्रदेश

शारिक मछली के गुर्गों ने 10 साल तक जमाया कब्जा, अनीश भाई का दर्दनाक खुलासा

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक दशक तक चले कब्जा प्रकरण के बाद आखिरकार अनीश भाई को उनका मकान वापस मिल गया। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद अपने उजड़े हुए घर को देखकर अनीश भाई भावुक हो उठे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,
“मेरा मकान जैसा भी है, टूटा-फूटा, नुकसान हुआ… लेकिन क्राइम ब्रांच का शुक्रिया कि उन्होंने मुझे मेरा घर दिलवाया।”

अय्याशी का अड्डा बना हुआ था घर

10 साल से कब्जे में पड़े अनीश भाई के मकान की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मकान शारिक मछली के गुर्गों का अय्याशी का अड्डा बन चुका था।

अनीश भाई ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि बिलखारिया थाना शारिक मछली के इशारों पर काम करता है। उन्होंने बताया, “2013 से आज तक किसी भी थानेदार ने मेरी मदद नहीं की। हर बार मुझे थाने से बेइज्जत करके निकाल दिया गया। यहां तक कि शारिक मछली के परिवार का कोई भी बच्चा थाने पहुंच जाए तो वो किसी को भी अंदर करवा सकता है।”

क्राइम ब्रांच की सख्त कार्रवाई से मिली राहत

कई सालों तक न्याय के लिए भटकने के बाद आखिरकार क्राइम ब्रांच की सख्त कार्रवाई ने अनीश भाई को उनका हक दिलवाया। हालांकि उनका मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि वे फिर से अपने घर में सुकून से रह पाएंगे।

Related Articles

Back to top button