March 29, 2026 6:42 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
मध्यप्रदेश

देवास उपजेल में बंदी की मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

देवास। देवास जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर बागली की उपजेल में वन अपराध में विचाराधीन बंदी की रविवार रात को मौत हो गई। इससे पहले दोपहर में उसे पेट में जलन, गैस की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था जहां भर्ती कर उपचार किया गया था। हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था, इसके बाद रात में फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई, उसे फिर से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। समाजजनों ने हाटपीपल्या में थाने के सामने नेवरी बागली मार्ग पर शव रखकर किया प्रदर्शन।

मृतक के स्वजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर सोमवार को शार्ट पीएम रिपोर्ट में कॉर्डियक अरेस्ट की पुष्टि हुई है, हार्ट प्रिजर्व किया गया है। मामले में बागली पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू की है। बागली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रामप्रसाद उर्फ रामा पुत्र कैलाश भीलवाड़ा निवासी हाटपीपल्या वन अपराध के पुंजापुरा क्षेत्र के मामले में बागली उपजेल में बंद था।

रविवार दोपहर में तबीयत खराब होने पर उसे बागली के सरकारी अस्पताल लाया गया था, यहां उसने पेट में जलन, गैस संबंधी परेशानी बताई, जिसके बाद भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, बाटल लगाई गई। आराम होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था, इसके बाद रात में करीब साढ़े आठ बजे फिर से तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रबंधन उसे लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन जांच में वह मृत मिला।

Related Articles

Back to top button