March 25, 2026 6:28 am
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...
मध्यप्रदेश

Jabalpur SAF Salary Scam: करोड़ों का गबन कर क्लर्क फरार, 10 दिन बाद ही धूमधाम से की शादी; जबलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘फरेबी’ दूल्हा

जबलपुर: विशेष सशस्त्र बल (SAF) की रांझी स्थित छठी बटालियन में सामने आए यात्रा भत्ता घोटाले के मुख्य आरोपी बाबू सत्यम शर्मा पर कार्रवाई का शिकंजा कसते ही वह रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। करोड़ों रुपये के इस घोटाले की जांच शुरू होने के बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिससे जांच प्रक्रिया और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

निलंबन के बाद रचाई धूमधाम से शादी

घोटाले की जांच शुरू होने के करीब दस दिन बाद ही सत्यम शर्मा ने शादी कर ली। उसका एक फोटो सामने आया है, जिसमें वह अपनी नवविवाहिता के साथ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उसके निलंबन के बाद की है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि कार्रवाई के बावजूद वह खुलेआम सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होता रहा।

छिंदवाड़ा में आयोजित हुआ विवाह समारोह

सत्यम शर्मा मूल रूप से छिंदवाड़ा के विद्युत कॉलोनी का निवासी है। निलंबन से पहले वह बटालियन में अपने विवाह के निमंत्रण भी बांट रहा था। 12 नवंबर को निलंबित किए जाने के बाद जैसे ही उसे जांच की भनक लगी, वह फरार हो गया। इसके बाद 23 नवंबर को छिंदवाड़ा में उसके विवाह समारोह के आयोजन की जानकारी सामने आई। दावा किया जा रहा है कि उसी दिन उसने विवाह संपन्न किया और पार्टी भी आयोजित की गई।

परिवार का पुलिस विभाग में रहा प्रभाव

आरोपी सत्यम शर्मा का परिवार पुलिस विभाग में प्रभावशाली रहा है। उसके पिता और दादा पहले पुलिस सेवा में रह चुके हैं। इसके अलावा उनके परिवार का छिंदवाड़ा में ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार भी है। पिता की मृत्यु के बाद सत्यम को वर्ष 2018 में अनुकंपा नियुक्ति के तहत एसएएफ की छठी बटालियन में लिपिक पद पर नियुक्त किया गया था।

जांच के बीच गायब, पुलिस पर उठे सवाल

घोटाले का खुलासा होने तक सत्यम बटालियन में कार्यरत था और यात्रा भत्ता शाखा में काम कर रहा था। जांच के आदेश मिलते ही उसका अचानक गायब हो जाना कई संदेह पैदा करता है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी न होना रांझी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

रसूख के चलते कार्रवाई पर संदेह

सूत्रों के अनुसार, सत्यम शर्मा का रसूख ही उसकी गिरफ्तारी में बाधा बन रहा है। घोटाले के बाद भी वह नरसिंहपुर जिले तक बारात ले जाने और विवाह कार्यक्रम आयोजित करने में सफल रहा। इस पूरे घटनाक्रम ने जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को भी संदेह के घेरे में ला दिया है।

Related Articles

Back to top button