March 25, 2026 8:21 am
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...
उत्तरप्रदेश

गोरखपुर: बहू ने सास को बुरी तरह पीटा… बचाने के लिए चिल्लता रहा बेटा, चहरे और आंख में लगी चोट

आज के समय रिश्तों का तानाबाना पूरी तरह से बिगड़ चुका है. लोगों में रिश्तों के लिए मान-सम्मान ही नहीं बचा है. ऐसी ही रिश्तों को तारतार कर देने की घटना यूपी के गोरखपुर से सामने आई है. यहां एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की बुरी तरह पिटाई कर दी. बहू द्वारा सास की पिटाई का ये वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था.

बहू द्वारा बुजुर्ग सास को पीटने की ये घटना गोरखपुर जिले के महानगर के कैंट थाना इलाके के शिवपुर की बताई जा रही है. घटना 29 की है. बहू की पिटाई से सास के चहरे और आंख में चोट लगी है. केंट थाने में ससुर ने बहू के खिलाफ तहरीर दी है. बहू का नाम निहारिका है. पुलिस ने ससुर की तहरीर के आधार पर आरोपी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

वायरल वीडियों में क्या है?

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.वहीं जो विडियो मंगलवार को वायरल हुआ, उसमें बहू को अपनी बुजुर्ग सास को पीटते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में एक युवक की आवाज भी सुनी जा सकती है. युवक मां के मुंह से खून निकलने की बात कहता है. साथ ही वो महिला से कहता है कि वो ऐसा काम न करे.

बहू करती है सास को प्रताड़ित

शिवपुर के रहने वाले दिनेश चंद्र जायसवाल ने अपनी बहू निहारिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बेटे दुर्गेश की पत्नी निहारिका द्वारा उनकी पत्नी शकुंतला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी बीमर रहती है. उसका इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा है.

परिवार को दी जान से मारने की धमकी

बुजुर्ग ससुर ने बताया कि 29 जून को उनकी बहू निहारिका अपने मायके कुशीनगर से आई. फिर बार-बार कहने लगी कि तुम लोगों को फर्जी केस में फंसा दूंगी. जीवन भर जेल में काटोगे. इसके बाद पत्नी शकुंतला की पिटाई करने लगी. इस दौरान बहू ने पूरे परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी. अगर वो घर में रही तो हम लोगों को जान का खतरा है.

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

ससुर ने कहा कि उनकी बहू उन लोगों पर कोई भी फर्जी मामले में फंसा सकती है. वहीं कैंट थाना पुलिस ने कहा कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. ससुर की तहरीर के आधार पर आरोपी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बुजुर्ग महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में धाराएं बढ़ाईं जा सकती हैं.

Related Articles

Back to top button