March 25, 2026 8:18 am
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...
छत्तीसगढ़

कोरबा के वीआईपी रोड पर एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट

कोरबा: शहर के वीआईपी रोड पर एक छोटे से एक्सीडेंट ने बड़ा तूल पकड़ लिया. एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इसके बाद एक पक्ष ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया. खबर है कि एक्सीडेंट के बाद कुछ युवक एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बुरी तरह से पीटने लगे.

पिट रहे व्यक्ति के बेटे ने बीच बचाव का प्रयास किया तो युवकों ने उसे भी पीट दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. माहौल गर्मा गया. पुलिस को सूचना मिली तो जवान मौके पर पहुंचे और मारपीट को शांत कराया.

वीआईपी रोड पर कुछ समय के लिए थम गए वाहनों के पहिए : यह पूरी घटना मंगलवार के दोपहर की है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग वीआईपी रोड में यह मारपीट हो रही थी. कुछ समय पहले इसी रोड में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार इस रोड पर हादसे हो रहे हैं. मंगलवार को भी विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिल आपस टकरा गए. इसमें एक युवक को मामूली चोट लगी, इसी से गुस्साये युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकल सवार व्यक्ति की पिटाई कर दी. जिसे देख मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के परिचित भी वहां आ गए. इसके बाद दोनों पक्ष में बहस और मारपीट की नौबत आ गई. दोनों ही पक्षों में जमकर मारपीट हुई.

घर में घुसकर मारपीट की चर्चा : इस पूरे मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की है, ऐसी चर्चा है. हालांकि पुलिस ने इस तरह के किसी भी घटना से इनकार किया है. जबकि मौके पर मौजूद कुछ लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों में बहस के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों का एमएलसी करवाया है. जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई है.

दर्ज किया गया एफआईआर : भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में उदय सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया है. सिविल लाइन थाना, रामपुर क्षेत्र के वीआईपी रोड में एक छोटा सा एक्सीडेंट हुआ था. जिसके बाद दो पक्षों में मारपीट हुई है. आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया गया है. विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button