March 25, 2026 4:50 am
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...
हरियाणा

Yamunanagar Crime News: दढ़वा माजरी गांव में पथराव और हिंसा, विवाद के बाद मची अफरा-तफरी; भारी पुलिस बल तैनात

यमुनानगर: यमुनानगर के गांव दढ़वा माजरी में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब ढेहा बस्ती में दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। छेड़छाड़ के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जब एक लड़की दुकान से सामान लेकर वापस घर जा रही थी तो उसके साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई। जब इस घटना की जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और मामला थाने तक पहुंच गया। लेकिन कई दिनों तक चले तनाव के बाद आज स्थिति अचानक बेकाबू हो गई और दोनों गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झगड़े के दौरान कई घरों में तोड़फोड़ हुई और कीमती सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की थाना सदर जगाधरी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को भी हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाना प्रभारी के हाथ पर मामूली चोट आई है। एक एसआई की बाजू पर नाखून से चोट के निशान हैं। दोनों ओर से पत्थरबाजी में पुलिस के ऊपर भी पत्थर और ईटे बरसाई गई।

दोनों गुटों को शांत कराने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। इस घटना में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

Related Articles

Back to top button