Punjab Suvidha Center Row: आप पार्षद की मोहर को लेकर सुविधा केंद्र में हाई वोल्टेज ड्रामा, कर्मचारियों और जनता के बीच तीखी नोकझोंक

जालंधर: शहर में आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 4 के काउंसलर जगीर सिंह ने सुविधा सेंटर में खूब हंगामा किया। बताया जा रहा है कि काउंसलर ने करीब 3 महीने पहले एक एजेंट को अपने नाम की स्टैंप दी थी, ताकि वह उसकी स्टैंप से दस्तावेजों पर मुहर लगा सके।
बताया जा रहा है कि काउंसलर और एजेंट के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि काउंसलर ने आज सरकारी सुविधा सेंटर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि इस दौरान काउंसलर ने गाली-गलौज की और वहां मौजूद एजेंट व अन्य लोगों के साथ मारपीट भी की। सूत्रों के मुताबिक, सुविधा सेंटर में बड़ी संख्या में दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य कागजात मौजूद थे, जिनमें कई गलतियां और संदिग्ध एंट्रियां भी सामने आई हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं काउंसलर जगीर सिंह का कहना है कि हम लोग जो दफ्तर से स्टैंप लगाकर भेजते थे वो काम नहीं करते थे और यहां पर जो स्टैंप लगा देते थे वो काम खुद हो जाता था। आरोप है कि उसकी नकली स्टैंप बनाकर धोखाधड़ी की जा रही थी।





