Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जयपुर में अब ‘कश्मीर’ जैसा मजा! मानसागर झील में शुरू हुई ‘शिकारा राइड’; हाथी की सवारी के साथ शाही अंदाज में घूमें गुलाबी शहर, देखें पूरी डिटेल

पिंक सिटी जयपुर के ऐतिहासिक आमेर महल की तलहटी में स्थित मावठा झील इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है. बोटिंग शुरू होने के महज 15 दिनों के भीतर 9,000 से ज्यादा सैलानियों ने लहरों का आनंद लिया है. वर्तमान में यहां 20 नावें चल रही हैं, लेकिन असली रोमांच अप्रैल से शुरू होने वाला है.

कंपनी के संचालक कपिल कच्छावा के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते से मावठा में 10 नई शिकारा बोट्स उतारी जाएंगी. एक शिकारा में 6 लोग बैठ सकेंगे. अब झील के बीचों-बीच जन्मदिन, गेट-टुगेदर और म्यूजिक-डांस पार्टी का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा.

उदयपुर में विशेष रूप से तैयार की जा रही दो लग्जरी इलेक्ट्रिक बोट्स भी आकर्षण का केंद्र होंगी. इनका अगला हिस्सा मोर की आकृति का होगा और ये पूरी तरह राजस्थानी हेरिटेज थीम पर बनी होंगी.

बोटिंग की नई दरें (प्रति व्यक्ति/सवारी)

बोट का प्रकार समय नया किराया (अनुमानित)
पैडल बोट (4 सीटर) 30 मिनट ₹400
स्पेशल पैडल बोट (2 सीटर) 30 मिनट ₹600
इलेक्ट्रिक मोटर बोट (12 सीटर) 20 मिनट ₹800
शिकारा राइड 30 मिनट ₹1000
स्पेशल शिकारा राइड 45 मिनट ₹1400
स्पीड बोट प्रति राउंड ₹800

हाथी सवारी और लाइट एंड साउंड शो का समय

झील में पानी की गहराई करीब 18 फीट है, जो भीषण गर्मी में भी बोटिंग के लिए पर्याप्त रहेगी. आमेर महल में हाथी सवारी का आनंद लेने के लिए दो लोगों का टिकट 2500 है. अप्रैल में सुबह 7:00 से 10:30 बजे तक 3 राउंड होंगे. वहीं, शाम को होने वाले लाइट एंड साउंड शो का समय मार्च-अप्रैल में शाम 7 बजे (अंग्रेजी) और 8 बजे (हिंदी) निर्धारित किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.