March 29, 2026 2:02 pm
ब्रेकिंग
'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे... Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बै... कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में हैवानियत! युवक को बंधक बनाकर तीन दरिंदों ने किया कुकर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल; पुलिस के सामने फफक पड़ा पीड़ित

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने तीन युवकों पर मारपीट करते हुए सामूहिक रूप से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव भी बनाया.

पीड़ित के मुताबिक घटना के दौरान उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं. वही ठीक से चल भी नहीं पा रहा है. किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर पीड़ित अपने घर पहुंचा और उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन पीड़ित को लेकर चंदला थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी. पुलिस ने शुरुआती तौर पर मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि IPC की धारा 377 हटाए जाने के बाद ऐसे मामलों में तथ्यों की जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दोबारा मेडिकल टेस्ट कराने की मांग

स्थानीय थाने की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पीड़ित के परिजन अगले दिन एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और एक लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष और गंभीर जांच की मांग की. आवेदन में यह भी आग्रह किया गया कि पीड़ित का दोबारा मेडिकल टेस्ट कराया जाए, ताकि उसकी चोटों और आरोपों की विधिवत पुष्टि हो सके. पीड़ित युवक ने बताया कि हैवानों की तरह तीनों युवकों ने बेरहमी से मारपीट की और मेरे साथ गलत काम किया. पीड़ित का आरोप है कि तीनों युवक वीडियो के जरिए उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे.

अभी तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इस संबंध में छतरपुर के सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि पीड़ित का एक बार मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button