March 25, 2026 7:25 pm
ब्रेकिंग
विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में जनदर्शन: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, दिव्यांग हित में सरा... Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं ... Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्...
मध्यप्रदेश

MP में एक और थप्पड़ कांड! भाजपा मंडल अध्यक्ष पर BEO को थप्पड़ मारने का आरोप, FIR की मांग

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में कलेक्टर द्वारा एक छात्र को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जिले में थप्पड़ से जुड़े एक और मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि जिले के मेहगांव में गुरु पूर्णिमा पर सांदीपनी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य कक्ष में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजवीर शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया। इसी बात को लेकर शिक्षक अब लगातार विरोध कर रहे हैं और मंडल अध्यक्ष पर प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग को लेकर कल बीईओ समेत अन्य शिक्षक मेहगांव थाना पहुंचे।

इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी बीईओ शर्मा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें वे कथित तौर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष की मारपीट से दुखी होकर भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। पटवारी ने वीडियो के साथ आरोप लगाया है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ‘रंगदारी’ नहीं देने पर बीईओ से मारपीट की है। इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। इस पूरे प्रकरण के बाद कल बीईओ राजवीर शर्मा के साथ दो दर्जन शिक्षक और परिजन विरोध करते हुए मेहगांव पुलिस थाना पहुंचे। थाने के सामने बीईओ धरने पर बैठ गए और शिक्षकों के साथ लगभग डेढ़ घंटा विरोध प्रदर्शन किया। इस बात की सूचना मिलने पर मेहगांव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) संजय कोच्छा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीईओ से शिकायती आवेदन लेकर मामले में कारर्वाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। एसडीओपी कोच्छा ने बताया कि बीईओ द्वारा एफआईआर करने के लिए शिकायती आवेदन दिया है। प्रकरण चार दिन पुराना है। पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। इसमें सामने आए तथ्यों के आधार पर आगामी कारर्वाई की जाएगी।

दरअसल गुरु पूर्णिमा के दिन मेहगांव सांदीपनी स्कूल में गुरु वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने गए मेहगांव बीईओ राजवीर शर्मा को प्राचार्य कक्ष में पहुंचे मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने गाली गलौज करते हुए कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। घटना के दूसरे दिन बीईओ के भावुक होकर मंडल अध्यक्ष पर पीटने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके पहले जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर आरोप लगा था कि उन्होंने लगभग तीन महीने पहले एक परीक्षा के दौरान नकल के आरोपी एक छात्र को थप्पड़ मारे। इस घटना का वीडियो अब वायरल हुआ है, जिसके बाद छात्र ने कलेक्टर के खिलाफ कारर्वाई के लिए शिकायती आवेदन दिया है।

Related Articles

Back to top button