March 25, 2026 5:48 pm
ब्रेकिंग
Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं ... Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्... Petrol Pump Theft Busted: पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा; पहचान छिपाने के लि...
झारखण्ड

Ranchi Crime News: राजधानी में लुटेरों का कहर, 3 पेट्रोल पंपों से लाखों की लूट; विरोध करने पर कर्मचारी लहूलुहान, पुलिस की नाकेबंदी शुरू

रांची: राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. कारोबारी प्रिंस खान के दहशत के साए में जी रहे हैं तो वहीं अब पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले गिरोह भी एक्टिव हो गए हैं. मंगलवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने बीआईटी, ओरमांझी और टाटीसिलवे इलाके में लूटपाट और चाकू बाजी कर दहशत फैला दिया. बेखौफ अपराधियों ने इस दौरान तीन पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. वहीं लूटपाट का विरोध करने पर एक दुकानदार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

बाइक सवार अपराधियों ने की डकैती

राजधानी रांची में एक बार फिर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप और टाटीसिलवे स्थित एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया. रात के 12 बजे के करीब अपराधियों ने बीआईटी के नेवरी में स्थित ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप से लूटकांड के दौरान 2 लाख से अधिक कैश ले गए. जबकि पास के पेट्रोल पंप से दो हजार रुपये और एक मोबाइल हथियार के बल पर ले उड़े.

दुकान लूटने पहुंचे, विरोध पर मारा चाकू

बीआईटी में पेट्रोल पंप लूटने के बाद सभी अपराधी ओरमांझी की तरफ आगे बढ़ गए. वहां एक दुकान उन्हें खुला मिला. जहां बेखौफ अपराधी दुकानदार के पास लूटपाट करने के लिए पहुंच गए. दुकानदार ने विरोध किया तो उसे चाकू मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया और उसके दुकान को लूट लिया. सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि बीआईटी क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप को निशाना बनाया गया है. वहीं, ओरमांझी थानेदार से इस मामले में बात नहीं हो पाई.

टाटीसिलवे में भी हुई लूट

मंगलवार की देर रात रांची के टाटीसिल्वे स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने पेट्रोल पंप से 12 हजार के लूट की पुष्टि की है.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रात 12 बजे के बाद बाइक सवार 6 अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचते हैं और वहां मौजूद कर्मचारी को अपने कब्जे में लेने की कोशिश करते हैं. जिसके बाद कर्मचारी अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगता है. हथियारबंद अपराधी बेखौफ होकर उसका पीछा करते हैं और कैश काउंटर में प्रवेश कर जाते हैं. जिसके बाद कैश काउंटर में रखा सारा कैश लूटकर फरार हो जाते हैं.

सभी घटनाओं में एक गैंग का हाथ

पेट्रोल पंपों से मिले सीसीटीवी फुटेज की जांच पर यह पता चल रहा है कि राजधानी रांची में जिन चार लूट कांडों को अंजाम दिया गया है उन सभी में एक ही गिरोह शामिल थे. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है लेकिन एक ही रात हथियार के साथ चार जगह पर लूटपाट की वारदात रांची पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button