March 25, 2026 4:06 pm
ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्... Petrol Pump Theft Busted: पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा; पहचान छिपाने के लि... हरियाणा में 'रफ्तार' का रिवोल्यूशन! दिल्ली से करनाल तक दौड़ेगी 'नमो भारत', मेट्रो का भी रास्ता साफ; ...
छत्तीसगढ़

रामनवमी 2026: 41 सालों की अटूट परंपरा और लाखों की भीड़! इस बार क्यों खास है राम जन्मोत्सव? देखें भव्य शोभायात्रा और विशेष मुहूर्त

भिलाई: रामनवमी 26 मार्च को है. इस अवसर पर देश के अलग अलग हिस्से में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. भिलाई में भी श्रीराम जन्मोत्सव समिति भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. पिछले 41 वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम हो रहा है. अब यह आयोजन मध्य भारत के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शुमार हो चुका है.

एक मुट्ठी दान श्रीराम के नाम

इस वर्ष आयोजन की विशेषता यह है कि जिले के 1 लाख से अधिक परिवारों से एक मुट्ठी दान श्रीराम के नाम अभियान के तहत संग्रहित अन्न से महाप्रसाद तैयार किया जाएगा. समिति के युवा अध्यक्ष मनीष पांडे ने बताया कि 22 फरवरी से शुरू हुए इस अभियान को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला है.

मनीष पांडे ने बताया कि भिलाईवासियों की आस्था और सहभागिता इस आयोजन को हर वर्ष और भव्य बनाती है. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी, पाटेश्वर धाम उपस्थित रहेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और समिति संरक्षक प्रेमप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

रामनवमी पर भव्य आयोजन

इस आयोजन की खास पहचान इसकी विशाल शोभायात्राएं हैं. जिले के 12 प्रखंडों से निकलने वाली शोभायात्राएं रामलीला मैदान, पावर हाउस में एकत्रित होंगी.

⦁ करीब 1150 मठ-मंदिरों से ध्वजवाहक शामिल होंगे.

⦁ बाबा भोलेनाथ, भगवान चतुर्भुजी, मां बम्लेश्वरी और मां दंतेश्वरी की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी.

⦁ आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों की प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण भी होगा.

⦁ समिति की मुख्य, महिला और युवा शाखाएं इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी हैं.

Related Articles

Back to top button