रांची में गैस के लिए ‘हाहाकार’! बेल बागान में खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे लोग; घंटों लगा रहा जाम, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

रांचीः राजधानी रांची के चुटिया बेल बागान इलाके में एलपीजी की किल्लत ने आम लोगों के सब्र का इम्तिहान लेना शुरू कर दिया है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि नाराज उपभोक्ता सड़कों पर उतर आए और मुख्य सड़क को जाम कर विरोध जताया. खाली सिलेंडर लेकर पिछले दो दिनों से लाइन में खड़े लोगों को गैस नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता गया और आखिरकार लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
गैस एजेंसी कोई जानकारी नहीं देतीः उपभोक्ता
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. स्थानीय निवासी रीना देवी ने बताया कि ‘घर में छोटे बच्चे हैं, लेकिन दो दिन से गैस नहीं मिलने के कारण खाना बनाना मुश्किल हो गया है, जिसके कारण बाहर का खाना खिलाना पड़ रहा है.’ वहीं, राजेश कुमार ने कहा कि ‘हर बार यही समस्या होती है, एजेंसी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं देती.’