March 26, 2026 1:53 am
ब्रेकिंग
दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट' Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय... Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर... Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
बिहार

बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह और बीजेपी में सुलह, जानिए क्या था विवाद

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं. इस बीच भोजपुरी गायक-अभिनेता से नेता बने पवन सिंह ने मंगलवार को सियासी दांव एक बार फिर चल दिया और एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. इसके बाद वह सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. अब राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि पवन सिंह आरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

दरअसल, बीते साल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था क्योंकि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. पवन सिंह के चलते कुशवाहा की करारी हार हुई थी और वे वोट पाने के मामले में खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए थे. अब पवन सिंह ने कुशवाहा से गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश की है. इस मुलाकात के बाद बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि पवन सिंह बीजेपी में थे, बीजेपी में हैं और आगे रहेंगे भी, वह आने वाले बिहार चुनाव में बीजेपी और एनडीए के लिए प्रचार करेंगे. 

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था. इस दौरान पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने चुनाव से इसलिए कदम पीछे खींच लिए क्योंकि उनके गानों में बंगाल की महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा.

पवन सिंह का बीजेपी से क्या झगड़ा था?

लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह ने आसनसोल से टिकट वापस लेने के बाद बागी तेवर अपनाए और काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी. उनकी इस हरकत से नाराज बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया क्योंकि यह सीट बीजेपी ने एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए फिक्स की थी. पार्टी लाइन के खिलाफ जाने की वजह से पवन सिंह को बीजेपी से निकाला गया.

पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा का बिगाड़ दिया था समीकरण

बीजेपी से निकाले जाने के बाद पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट पर जमकर चुनाव प्रचार किया और एनडीए के खिलाफ माहौल बनाया, जिसका नतीजा ये रहा कि पवन सिंह न खुद जीत हासिल कर पाए और न ही एनडीए के प्रत्याशी को विजय हासिल करने दी. चुनाव आयोग के मुताबिक, पवन सिंह को 2 लाख 74 हजार 723 वोट मिले और एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के खाते में 2 लाख 53 हजार 876 वोट गए. वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) के उम्मीदवार राज राम सिंह को 3 लाख 80 हजार 581 मत मिले. उन्होंने पवन सिंह को 1 लाख 5 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया. अगर पवन सिंह काराकाट से चुनाव न लड़े होते तो एनडीए उम्मीदवार कुशवाहा की जीत तय मानी जा रही थी.

Related Articles

Back to top button