March 26, 2026 12:18 am
ब्रेकिंग
दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट' Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय... Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर... Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
पंजाब

Ludhiana News: रिहायशी इलाकों में फिर शुरू हुई अवैध गतिविधियां, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

लुधियाना : शहर के बसंत नगर और शिवपुरी क्षेत्र में रिहायशी इलाकों के बीच संचालित अवैध कबाड़ गोदाम एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब तीन महीने पहले लगी भीषण आग की घटना के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। अब दोबारा गोदामों में काम शुरू होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

भीषण आग पर 40 दमकल गाड़ियों ने पाया था काबू

करीब तीन महीने पहले बसंत नगर की एक गली में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए करीब 40 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। इस दौरान चार इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई थी।

रिहायशी मकानों में चल रहे अवैध गोदाम

सूत्रों के अनुसार, इलाके में कई मकानों को अवैध रूप से कबाड़ गोदामों में तब्दील कर दिया गया है। इन स्थानों पर प्लास्टिक, लोहे और अन्य ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किया जा रहा है, जिससे आग लगने का खतरा लगातार बना रहता है।

तीन माह बाद फिर शुरू हुआ काम

आग की घटना के बाद गोदाम संचालकों ने काम बंद करने की बात कही थी, लेकिन अब फिर से गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों में रोष और भय दोनों बढ़ गए हैं।

आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद पर लगे आरोप

सूत्रों के अनुसार, इन अवैध गोदामों के संचालन को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद पर संरक्षण देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस समय-समय पर केवल औपचारिक कार्रवाई करती है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पहले भी हो चुका हादसा

सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले एक कंप्रेसर फटने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में हुआ, जहां उसकी तीन उंगलियां काटनी पड़ीं। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों में कोई सुधार नहीं किया गया।

मुआवजे में असमानता से असंतोष

आगजनी की घटना के बाद प्रशासन द्वारा एक प्रभावित व्यक्ति को करीब डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि अन्य प्रभावितों को कोई राहत नहीं मिली। इसे लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष है।

नियमों की अनदेखी, प्रशासन मौन

नगर निगम और फायर सेफ्टी के नियमों के अनुसार रिहायशी इलाकों में इस प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित हैं, बावजूद इसके ये गोदाम खुलेआम संचालित हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। इलाके के निवासियों का कहना है कि वे लगातार असुरक्षा की भावना में जी रहे हैं और किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध गोदामों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button