March 26, 2026 1:54 am
ब्रेकिंग
दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट' Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय... Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर... Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
देश

सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज से रोहिंग्या की तुलना… ममता बनर्जी के मंत्री के बयान से विवाद

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में मतदान सूची के पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया शुरू करने की चुनाव आयोग की घोषणा का विरोध शुरू कर दिया है. तृणमूल सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जी पहले ही एसआईआर के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं. इस बार तृणमूल का शीर्ष नेतृत्व भी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगा. इसी बीच, राज्य शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रात्य बसु ने एसआईआर का विरोध करते हुए विवादित टिप्पणी की.

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए ब्रात्य बसु ने जो कहा, उसमें रोहिंग्या घुसपैठियों और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज को लगभग एक ही पंक्ति में खड़ा कर दिया गया. इस टिप्पणी ने तीखी बहस छेड़ दी.भाजपा बार-बार तर्क देती रही है कि अगर राज्य में एसआईआर लागू हो जाए, तो रोहिंग्या घुसपैठियों को रोकना संभव होगा.

आजाद हिंद फौज की रोहिंग्या से तुलना

इस पर ब्रात्य बसु ने कहा, “भाजपा एक खतरनाक पार्टी है. उन्हें नक्शा समझ नहीं आता. जिस रास्ते से रोहिंग्या म्यांमार से घुसते हैं, वह बर्मा से कोलकाता का रास्ता है. वह आज़ाद हिंद फौज का रास्ता है. भाजपा उस रास्ते का अपमान कर रही है.” एसआईआर का विरोध करते हुए, ब्रात्य ने आजाद हिंद फौज और रोहिंग्या की तुलना की.

दूसरी ओर, भाजपा का दावा है कि ब्रात्य बसु ने आजाद हिंद फ़ौज का अपमान किया है. भाजपा नेता सजल घोष ने ब्रात्य बसु पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “ब्रात्य बसु एक प्रोफेसर थे. वह एक हद तक गिर गए हैं. अगर वह इस हद तक नहीं गिरते, तो तृणमूल का काम नहीं चल सकता है.”

भाजपा ने मंत्री से मांगा इस्तीफा

भाजपा सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्रीसुकांत मजूमदार ने शिक्षा मंत्री की टिप्पणी की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “रोहिंग्या की तुलना आजाद हिंद फ़ौज के वीर सैनिकों से करना बेहद दुखद और निंदनीय है. 1944 में, जब सर्वमान्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फ़ौज ने बर्मा के रास्ते भारतीय धरती पर प्रवेश किया, तब भी नेहरू कांग्रेस उन्हें “घुसपैठिए” कहकर भ्रम फैला रही थी. “

उन्होंने कहा किआज, उसी भाषा का प्रयोग करने का यह प्रयास भारत की स्वतंत्रता और देशभक्ति के इतिहास का गहरा अपमान है. भाजपा ने इस टिप्पणी के लिए शिक्षा मंत्री से तत्काल माफी मांगने की मांग की है और उनके इस्तीफे की भी मांग की है.

Related Articles

Back to top button