March 26, 2026 12:18 am
ब्रेकिंग
दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट' Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय... Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर... Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
उत्तरप्रदेश

Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज एक महीने बाद ही नई नवेली दुल्हन अपने डॉक्टर पति को छोड़कर अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई. इतना ही नहीं, पति का आरोप है कि दुल्हन घर से लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवर भी साथ ले गई. मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर की शादी 19 फरवरी को नरैनी थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 22 मार्च की रात अचानक स्थिति बदल गई. डॉक्टर के मुताबिक देर रात तीन युवक चार पहिया वाहन से आए और उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए.

पति ने बताया कि घटना के बाद उसने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखी नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई है.

दो साल से युवक के संपर्क में थी

मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि युवती पिछले करीब दो साल से एक युवक के संपर्क में थी. बताया जा रहा है कि युवक पहले युवती के घर एक कार्यक्रम में वीडियोग्राफी करने आया था, वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं.

पुलिस कर रही जांच

थाना कालिंजर के प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और युवती की तलाश की जा रही है. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस करने में जुटी है. वहीं, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा. इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में है.

Related Articles

Back to top button