March 27, 2026 7:54 pm
ब्रेकिंग
Hansi Road Accident: हांसी में मौत को मात! बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, 35 यात्रियों की बची जान Gohana News: गोहाना से मासूम का अपहरण, बच्ची को लेकर बिहार भागने की फिराक में था आरोपी गिरफ्तार Hazaribagh Ram Navami Dangal: हजारीबाग में रामनवमी पर दंगल का आयोजन, देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया... Palamu News: लोकसभा में गूंजा चियांकी हवाई अड्डे का मुद्दा, सांसद वीडी राम ने उड्डयन मंत्रालय से किय... Palamu News: लोकसभा में गूंजा चियांकी हवाई अड्डे का मुद्दा, सांसद वीडी राम ने उड्डयन मंत्रालय से किय... पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की कई बाइक बरामद कर चोरों को भेजा जेल Jharkhand Weather Update: रामनवमी पर झारखंड में मौसम का ट्विस्ट, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट ज... Hazaribagh News: हजारीबाग में बच्ची की बर्बरतापूर्वक हत्या, विरोध में उतरी भाजपा, प्रशासन के खिलाफ म... Entrance Exam Update: बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, नोट कर लें 10 मई का दिन Ranchi News: रांची में रामनवमी की धूम, अखाड़े में उतरे बाबूलाल मरांडी और मंत्री संजय सेठ
मध्यप्रदेश

Kuno Cheetah News: कूनो नेशनल पार्क की सरहद लांघ राजस्थान पहुंचा चीता, कोटा के गांवों में उछलकूद

श्योपुर : कूनो नेशनल पार्क में रहने वाले चीते लगातार अपने दायरे से बाहर उछलकूद मचा रहे हैं. अब चीता केपी-2 ने कूनो से बाहर निकलकर राजस्थान के कोटा तक की दौड़ लगाई. कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र के मदनपुरा पंचायत के पीपल्दा सम्मेल गांव में ये चीता घूम रहा है. जैसे ही लोगों ने खेतों में चीते को देखा तो होश उड़ गए. गांव में जैसी ही खबर फैली तो लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए.

खेतों में चीता को देख दहशत में ग्रामीण

कोटा जिले के पीपल्दा गांव में शुक्रवार को चीता का मूवमेंट देखने के बाद हड़कंप है. किसानों ने अपने खेतों ने KP-2 चीता देखा तो तत्काल वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी. किसानों का कहना है कि ये चीता रिहायशी इलाके में भी देखा गया. खेतों पर भी दिखा है. इसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर वन विभाग के अधिकारियों को भेज दिया है. राजस्थान वन विभाग और कूनो नेशनल पार्क की टीमें KP-2 चीता पर निगरानी बनाए हुए हैं. लोगों को बताया जा रहा है कि चीता इंसानों पर हमला नहीं करता है. फिर भी सावधान रहें.

चीता KP-2 और KP-3 को भाया राजस्थान

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक “कूनो नेशनल पार्क से निकले भारतीय चीता KP-2 चीता और KP-3 चीता लगातार राजस्थान की सीमा में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. राजस्थान की वन विभाग की टीम के साथ कूनो नेशनल पार्क की टीम भी लगातार दोनों चीतों की मॉनिटरिंग भी कर रही हैं. कूनो नेशनल पार्क की टीमें अलग-अलग शिफ्ट में लगातार चीतों की मॉनिटरिंग कर रही हैं. राजस्थान की सीमा कूनो नेशनल पार्क के समीप होने के कारण चीता भटककर वहां पहुंच रहे हैं.

चीता आशा के शावक अब पूरी रफ्तार से दौड़ रहे हैं

KP-3 चीता भी लगातार राजस्थान के बारां जिले के मांगरोल रेंज में स्पॉट किया गया है. यह चीता 3 सप्ताह से अधिक समय से इस इलाके में घूम रहा है. माना जा रहा है कि दोनों चीते अपनी आजादी के लिए घूम रहे हैं. चीता आशा के दोनों शावक KP-2 चीता और KP-3 चीता की उम्र ढाई साल है. विजयपुर क्षेत्र में भी कूनो नेशनल पार्क के चीता अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. कूनो नेशनल पार्क के चीते कभी विजयपुर क्षेत्र और मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके में चहलकदमी करते हुए देखे जा रहे हैं.

वन विभाग की टीमें लगातार कर रही मॉनीटरिंग

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिरुकुराल ने बताया “कूनो नेशनल पार्क के चीते लगातार राजस्थान सीमा और मध्य प्रदेश की सीमा में अपनी चहलकदमी करते हुए देखे जा रहे हैं. वन विभाग की टीम लगातार चीतों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सभी चीते स्वस्थ हैं और वे शिकार कर अपना पेट भर रहे हैं.”

Related Articles

Back to top button