March 27, 2026 10:02 pm
ब्रेकिंग
Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा
झारखण्ड

झारखंड में शीतलहर के बीच साल 2025 की विदाई, नरम गुलाबी धूप करेगी नए साल का स्वागत

रांची: झारखंड में साल के आखिरी दिन चार जिलों रांची, गुमला, खूंटी और लोहरदगा में शीतलहर जैसी स्थिति है. राज्य के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है. साल के पहले दिन से न्यूनतम तापमान में सुधार की संभावना जताई गई है. लिहाजा, 1 जनवरी का आगाज नरम गुलाबी धूप के साथ होगा. हालांकि राज्य के दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी भागों में सुबह के वक्त कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

गुमला का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री पहुंचा

मौसम केंद्र, रांची की ओर से 31 दिसंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक गुमला जिला में सबसे कम पर तापमान रिकॉर्ड हुआ है. यहां का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री चला गया. जबकि हजारीबाग में 4.5 डिग्री, लोहरदगा में 5.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 5.1 डिग्री और खूंटी में 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.‌ कुल 14 जिले हैं, जहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे है.

Weather Report Jharkhand

रांची का न्यूनतम पर 7.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा बोकारो में 6.1 डिग्री ,पाकुड़ में 6.3 डिग्री, देवघर में 6.3 डिग्री, सिमडेगा में भी 6.3 डिग्री, सरायकेला में 7.7 डिग्री, कोडरमा में 7.9 डिग्री, चाईबासा में 8.18 डिग्री और जमशेदपुर में 9.00 डिग्री पर तापमान पहुंच गया है.

राज्य में कोहरे का हाल

साल के अंतिम दिन राज्य के 12 जिलों में कोहरा देखा गया. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर रखा था. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिला शामिल हैं. इन जिलों में कोहरे की वजह से आम जनजीवन पर व्यापक असर दिखा है. 1 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिल सकता है, इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Related Articles

Back to top button