March 27, 2026 10:44 pm
ब्रेकिंग
Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा
हरियाणा

Faridabad News: फरीदाबाद में खड़ी कार के अंदर मिली दो भाइयों की लाश, रिटायर फौजी और दिव्यांग भाई की दर्दनाक मौत

फरीदाबाद: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की नवीन नगर चौकी इलाके में कार में 2 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि नवीन नगर इलाके में अगवानपुर को जाने वाले रोड पर खड़ी कार में 2 व्यक्तियों के शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को खोलकर दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

दम घुटने से हुई मौत

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मृतक मूल रूप से बिहार के छपरा के रहने वाले है। मृतकों में बड़ा भाई कुंदन कुमार (44) और छोटा भाई रंजन कुमार (38) था। मृतक कुंदन कुमार फौज से रिटायर था जबकि छोटा भाई एक पैर से अपाहिज था। दोनों रोशनगर इलाके में पिछले काफी समय से रह रहे थे। पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया है कि दोनों की कार के अंदर दम घुटने से मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक कार शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे से ही कार वहां पर खड़ी हुई थी। पुलिस के जब शाम को जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान कर ली है और परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार काफी समय से उसी स्थान पर खड़ी हुई थी, जिससे शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे से कार वहीं पर खड़ी हुई थी।

Related Articles

Back to top button