March 27, 2026 10:54 pm
ब्रेकिंग
Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बारिश का कहर: 34 जिलों में अलर्ट, नदियां उफान पर, कई स्कूलों में छुट्टी

भोपाल : मध्यप्रदेश में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। प्रदेश के 34 से अधिक जिलों में मंगलवार को तेज़ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, राजगढ़ और उज्जैन में सुबह से ही तेज़ बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और एहतियात के तौर पर भोपाल में कई स्कूलों ने स्कूलों ने स्वेच्छा से अवकाश घोषित कर दिया है।

नदियां उफान पर, 80 से अधिक बांध लबालब

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नर्मदा, बेतवा, ताप्ती सहित प्रदेश की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार प्रदेश के 80 से अधिक प्रमुख बांधों में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। इस वर्ष मानसून ने अब तक रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। जुलाई माह में ही 90% से अधिक जलभराव हो चुका है।

इन जिलों में बारिश का कोटा पूरा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 8 जिलों — ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अब तक औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। इन जिलों में अब तक 25.4 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो कि कुल निर्धारित कोटे का लगभग 70% है।

अगले 48 घंटे और भारी

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए भी राज्य के अनेक जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर पश्चिम मध्यप्रदेश और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में मौसम अत्यधिक खराब रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button