March 27, 2026 9:36 pm
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा Crime News: बेटी ने की पिता की हत्या, वर्दी पहनकर छिपाई पहचान, कांस्टेबल प्रेमी ने पुलिस के सामने उग... लद्दाख में हाहाकार: जोजिला दर्रे पर भयानक एवलांच, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मची चीख-पुकार, अब तक... KKR फैंस के लिए बुरी खबर! IPL 2026 के साथ थम जाएगा इन 3 मैच विनर्स का सफर, क्या खत्म हो रहा है एक यु... हैरान कर देगा सच! बॉलीवुड की पहली स्पाई फिल्म में रणवीर सिंह नहीं, बल्कि 'ही-मैन' धर्मेंद्र ने मचाया... बैटरी का बाप! Redmi 15A लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 3 दिन, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान Ayodhya Ram Navami 2026: अयोध्या में रामनवमी की धूम, 2 दिन में पहुंचे 35 लाख श्रद्धालु, 'सूर्य तिलक'... Coconut Water with Lemon: क्या नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानिए इसके फाय...
हरियाणा

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डेरा ब्यास प्रमुख की मुलाकात, सामाजिक विषयों पर हुआ मंथन

चंडीगढ़ : राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के परिवार ने भी बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस दौरान बाबा जी से आशीर्वाद लिया।
सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान राज्य में सामाजिक समरसता, नशा मुक्ति और मानवता की सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने डेरा ब्यास द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। हालांकि इस मुलाकात को पूरी तरह से ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके गहरे मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि हरियाणा में डेरा समर्थकों की एक बड़ी संख्या है।

Related Articles

Back to top button