March 29, 2026 5:01 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र

Nashik Ashok Kharat Case: नासिक के भोंदू बाबा अशोक खरात पर 2 नई FIR, अब तक 10 मामले दर्ज; अंतरराष्ट्रीय हवाला रैकेट का भी खुलासा

नासिक में कथित ढोंगी उर्फ भोंदू बाबा अशोक खरात के खिलाफ मामलों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार देर रात खरात के खिलाफ दो नए मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें एक मामला एक महिला के साथ यौन शोषण का है, जबकि दूसरा मामला एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है. पुलिस के अनुसार, नेवासा निवासी व्यापारी राजेंद्र भागवत से व्यवसाय में वृद्धि के नाम पर अलग-अलग अंगूठियां लाखों रुपये में बेचकर ठगी की गई.

वहीं, एक विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि पति के साथ विवाद के चलते सलाह लेने के बहाने वह खरात के पास गई थी, जहां उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. अब तक अशोक खरात के खिलाफ नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में कुल 10 मामले दर्ज हो चुके हैं. इनमें 2 आर्थिक धोखाधड़ी के और 8 यौन शोषण के मामले शामिल हैं. सभी मामलों में एक ही तरह का तरीका सामने आया है.

शिकायत के मुताबिक, खरात खुद को भगवान महादेव का अवतार बताकर महिलाओं को डराता था कि उसके साथ संबंध बनाने से उनकी समस्याएं दूर हो जाएंगी, अन्यथा परिवार पर संकट आएगा.

हवाला रैकेट भी चलाता था खरात

इसी बीच, सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि अशोक खरात कथित रूप से हवाला रैकेट भी चला रहा था. विदेशों, खासकर दुबई तक पैसों के लेन-देन की बात सामने आ रही है. इस मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है. जांच एजेंसी SIT को इस संबंध में अहम सबूत मिलने की जानकारी है, जिससे यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है.

SIT द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें करीब 70 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं. हालांकि, लिखित शिकायत दर्ज कराने में पीड़ितों की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है. SIT अधिकारी शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा का भरोसा देकर आगे आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.

74 से ज्यादा मामले दर्ज

वहीं, इस मामले से जुड़े पीड़ित महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अब तक 74 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. सिर्फ नासिक शहर में ही फेसबुक और इंस्टाग्राम के 65 प्रोफाइल धारकों पर केस दर्ज किया गया है. इसके अलावा नगर, कोपरगांव समेत अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है.

नासिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस मामले से जुड़े किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button