March 29, 2026 6:44 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
मध्यप्रदेश

Maihar Sharda Devi Navratri 2026: मैहर में आस्था का सैलाब! चैत्र नवरात्रि पर माता शारदा के दर्शन के लिए टूटे सारे रिकॉर्ड

मैहर : चैत्र नवरात्रि मेला में इस बार भक्तों का सैलाब उमड़ा. नौ दिन में देशभर से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए. पहले दिन से लेकर महानवमी तक लगातार भक्तों की खासी भीड़ रही. प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था और कड़े सुरक्षा घेरे के बीच मेला निर्विघ्न संपन्न हुआ.

नौ दिन इस प्रकार भक्तों ने दी हाजिरी

दैनिक आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले दिन करीब 90 हजार, दूसरे दिन 85 हजार और तीसरे दिन 1 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे. चौथे दिन यह संख्या बढ़कर 1 लाख 53 हजार 505 तक पहुंच गई, जबकि पांचवें दिन 1 लाख 35 हजार 991 और छठे दिन 78 हजार 838 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. सातवें दिन 1 लाख 11 हजार 689, आठवें दिन 92 हजार 324 और नवमी के दिन 97 हजार 202 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई.

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही

मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया “रात्रि के दौरान मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. 2 एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर, 15 सब इंस्पेक्टर सहित करीब 560 पुलिस जवान तैनात रहे. साथ ही चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 125 सीसीटीवी कैमरे और 2 ड्रोन का उपयोग किया गया. 16 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और मेडिकल टीमें तैनात रहीं.”

व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मेला क्षेत्र में 16 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और कई मेडिकल टीमें तैनात रहीं, जिन्होंने बीमार और घायल श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार मुहैया कराया.

वीआईपी दर्शन पर रोक से भक्त खुश

मंदिर प्रशासक एवं एसडीएम दिव्या पटेल ने बताया “19 से 27 मार्च तक वीआईपी दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया, जिससे सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन का अवसर मिल सका.” पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान मैहर में आस्था, व्यवस्था और सुरक्षा का बेहतर समन्वय देखने को मिला. इसके साथ ही मां शारदा मंदिर मैहर में मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब आरक्षक रोहित तिवारी ने सेवाभाव दिखाते हुए दिव्यांग श्रद्धालु को अपने कंधों पर उठाकर दर्शन कराए.

Related Articles

Back to top button