March 29, 2026 3:23 pm
ब्रेकिंग
Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच...
छत्तीसगढ़

वेटिंग एरिया बना स्टेडियम: एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए IPL 2026 की स्पेशल स्क्रीनिंग, फ्लाइट के इंतजार में नहीं होंगे बोर

रायपुर: अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं और आईपीएल मैचों के दौरान हवाई सफर करने वाले हैं, तो मैच देखने का मजा आपका खराब नहीं होगा. रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक आईपीएल 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण शनिवार से एयरपोर्ट बिल्डिंग में शुरु किया गया है. इस पहल के तहत एयरपोर्ट पर दो बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं. जिनके माध्यम से यात्रियों को आईपीएल मैचों का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा. इन स्क्रीन को ऐसे प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है, जहां से अधिकतम यात्री आसानी से मैच का आनंद ले सकें.

आईपीएल मैच 2026 का लाइव प्रसारण एयरपोर्ट पर किया जाएगा

यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए बेहतरीन साबित होगा, जिन्हें अपनी उड़ानों के लिए एयरपोर्ट पर कई घंटों की प्रतीक्षा करनी होती है. अब वे अपने खाली समय को रोमांचक क्रिकेट मैचों का आनंद लेते हुए बिता सकेंगे. इससे यात्रियों के यात्रा अनुभव को और अधिक सुखद एवं यादगार बनाने में मदद मिलेगी.

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार आईपीएल जैसे लोकप्रिय टूर्नामेंट की लाइव स्क्रीनिंग से एयरपोर्ट का वातावरण अधिक जीवंत एवं आकर्षक बनेगा. यह पहल न केवल यात्रियों के मनोरंजन को बढ़ावा देगी. बल्कि एयरपोर्ट पर एक सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल भी निर्मित करेगी. ऐसा प्रयास संभवतः देश भर में रायपुर एयरपोर्ट पर ही पहली बार किया जा रहा हैं.

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लगाए टीवी स्क्रीन

आईपीएल देश और विदेशों में भी अत्यंत लोकप्रिय क्रिकेट लीग है. जिसे लाखों दर्शक देखते हैं. ऐसे में रायपुर एयरपोर्ट पर इसकी लाइव स्क्रीनिंग यात्रियों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी. एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था पूरे आईपीएल सीजन के दौरान जारी रखी जाएगी. जिससे यात्रियों को निरंतर लाइव मैच देखने की सुविधा प्राप्त होती रहेगी. यह पहल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यात्री सुविधा, नवाचार और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

Related Articles

Back to top button