March 29, 2026 3:23 pm
ब्रेकिंग
Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच...
छत्तीसगढ़

B.Sc. Nursing Admission Form 2026: बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी; यहाँ देखें आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा यानी BSCN26 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है.

कब से शुरु हो रहा है आवेदन ?

इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है. यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है.

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल

यह प्रवेश परीक्षा 11 जून 2026, गुरुवार को आयोजित की जाएगी, जिसका समय सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक रहेगा. परीक्षा के प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. यह परीक्षा राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी.

कैसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. हालांकि, छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने पर उनका शुल्क वापस कर दिया जाएगा. अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर निर्देशों के बारे में जान लें.

Related Articles

Back to top button