March 29, 2026 3:23 pm
ब्रेकिंग
Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच...
झारखण्ड

MLA Pradeep Prasad Hazaribagh News: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाली पर उठाए सवाल

हजारीबागः शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम में विलंब होने पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद भड़क गए. विरोध में विधायक अपने समर्थकों और मृतक के परिजनों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल गेट के सामने जमे रहे. इस दौरान विधायक ने मेडिकल कॉलेज की कुव्यवस्था पर सवाल उठाए.

दरअसल, बीती रात रामनवमी के जुलूस के दौरान कटकमसांडी प्रखंड के गोदखर गांव निवासी राम कुमार साव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी . जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. बीते रात ही पोस्टमार्टम के लिए शव हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था. डॉक्टर सुबह के 9:00 बजे आने वाले थे, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बावजूद भी चिकित्सक के नहीं आने पर सदर विधायक भड़क गए.

पोस्टमार्टम करने के एवज में पैसे मांगने का आरोप

इस दौरान विधायक ने कहा कि अस्पताल अधीक्षक, उपायुक्त समेत कई लोगों को जानकारी देने के बावजूद पोस्टमार्टम समय पर नहीं हुआ. पोस्टमार्टम समय में नहीं होने के कारण धरने पर बैठने को विवश हो गए. विधायक ने पोस्टमार्टम के एवज में मृतक के परिजनों से पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है.

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है. सिर्फ बड़े-बड़े अधिकारी बयान देने के लिए पहुंचते हैं. उसके बाद अस्पताल की वही स्थिति हो जाती है. डॉक्टर समय पर नहीं मिलते हैं और पैसे के बदौलत मरीजों की इलाज होता है. विधायक ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर मोटी रकम मृतक के परिजनों से वसूलते हैं. इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर अनुकरण पूर्ति पहुंचे और जल्द से जल्द पोस्टमार्टम करने का आश्वासन दिया. इसके बाद विधायक ने धरना समाप्त किया.

मामले की जांच कराई जाएगीः अस्पताल अधीक्षक

पोस्टमार्टम में विलंब होने को लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अनुकूलन पूर्ति ने कहा कि जिस चिकित्सक की ड्यूटी थी वो विलंब से आए थे. उनपर कार्रवाई की जाएगी. रहा पोस्टमार्टम करने के एवज में पैसा मांगने का आरोप तो मामले की जांच कराई जाएगी. जांच में आरोप साबित होने पर दोषी डॉक्टर को निष्कासित करने के लिए सरकार को पत्राचार भी किया जाएगा.

दरअसल रामनवमी के दौरान कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में जुलूस के बीच हुई हिंसक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (करीब 40 वर्ष) गांव में निकले जुलूस में शामिल थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और उन पर भुजाली से हमला कर दिया गया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button