March 29, 2026 3:23 pm
ब्रेकिंग
Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच...
झारखण्ड

Palamu DJ Action News: पलामू में डीजे की तेज आवाज का कहर: महिला की बिगड़ी तबीयत, होटल के शीशे टूटे; पुलिस ने 2 डीजे किए जब्त

पलामू: जिले में डीजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें दो डीजे जब्त किए गए हैं. एक डीजे मध्य प्रदेश के भोपाल का है, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के मऊ का है. पलामू के मेदिनीनगर के बेलवाटिकर इलाके में शनिवार देर रात दो डीजे के बीच साउंड कॉम्पिटिशन हो रहा था.

कॉम्पिटिशन के दौरान एक जाने-माने होटल कोराबारी की मां की तबीयत खराब हो गई. उनके हार्ट में पेसमेकर लगा हुआ है. उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद होटल कारोबारी ने मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई. आवेदन के आधार पर दोनों डीजे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे जब्त कर लिए हैं.

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने डीजे जब्त करने और एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है. टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि डीजे जब्त कर लिए गए हैं, एफआईआर में गंभीर धाराएं लगाईं गई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है. टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में डीजे जब्त किया गया.

दरअसल, पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में रामनवमी के दौरान 54 अखाड़ों की तरफ से जुलूस निकाला जाता है. इस जुलूस के दौरान भोपाल और उत्तर प्रदेश के डीजे के बीच साउंड कॉम्पिटिशन हुआ. डीजे के साउंड से होटल कारोबारी को नुकसान भी हुआ, उनके होटल में लगे शीशे टूट गए.

Related Articles

Back to top button