Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

Randhawa House Electricity Cut: सुखजिंदर रंधावा के घर की बिजली कटने पर पंजाब में सियासत तेज; सुनील जाखड़ ने परिवार की सुरक्षा पर उठाए सवाल

अमृतसर में डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के घर की बिजली सप्लाई बंद करने पर जहां कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं परिवार में भी डर का माहौल है। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि डीएम गगनदीप रंधावा के घर की बिजली की तारें काटी गईं और घर के बाहर संदिग्ध लोग देखे गए, जिससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार इस स्तर तक गिर सकती है और क्या उसमें नैतिकता का कोई स्थान बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकार के एक मंत्री ने डीएम गगनदीप रंधावा को मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि वे आत्महत्या करने को मजबूर हो गए, और अब उनके परिवार को डराने-धमकाने की कोशिशें की जा रही हैं। जाखड़ ने यह भी कहा कि सरकार ने अब तक परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई है और न ही मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

सुनील जाखड़ ने कहा कि, सरकार की शह पर परिवार को डराने की कोशिश हो रही है। भाजपा इस तरह की हरकतों की सख्त शब्दों में निंदा करती है। इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में इस केस को सीबीआई को सौंपने की मांग उठ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.