March 29, 2026 3:23 pm
ब्रेकिंग
Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच...
हरियाणा

Nanded Sahib Special Train Route: श्रद्धालुओं की मौज! अयोध्या के बाद नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, पात्रता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के बुजुर्गों के लिए एक और बड़ी सौगात दी है। ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के सफल क्रियान्वयन को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अयोध्या में रामलला के दर्शनों के बाद, अब अगली विशेष तीर्थ ट्रेन अप्रैल के अंत में महाराष्ट्र स्थित नांदेड़ साहिब (तख्त श्री हजूर साहिब) के लिए रवाना होगी।

हाल ही में हरियाणा सरकार और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत अब बुजुर्गों को बसों के बजाय विशेष ट्रेनों के माध्यम से तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। प्रत्येक विशेष ट्रेन में 11 कोच होंगे, जिनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए और 1 कोच सहायक स्टाफ के लिए आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।  योजना के तहत केवल वही वरिष्ठ नागरिक पात्र हैं जो 60 वर्ष या उससे अधि हो,  परिवार की वार्षिक आय (पीपीपी के अनुसार) 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) अनिवार्य है।

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक श्रद्धालु हरियाणा सरकार के आधिकारिक तीर्थ दर्शन पोर्टल या सरल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान बुजुर्गों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर वह बुजुर्ग, जो आर्थिक तंगी के कारण तीर्थ यात्रा नहीं कर पाया, वह सम्मानपूर्वक पवित्र स्थलों के दर्शन कर सके। अयोध्या के बाद अब नांदेड़ साहिब की यह यात्रा इसी कड़ी का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button