March 29, 2026 6:45 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
देश

कोलकाता में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: ‘भारत में हम तनातनी नहीं, सनातनी चाहते हैं’, सामूहिक गीता पाठ में दिया धार्मिक और राजनीतिक संदेश

पश्चिम बंगाल राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में रविवार को दो साल बाद सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया है. इस गीता पाठ में करीब पांच लाख लोगों और साधु-संतों ने सामूहिक गीता पाठ किया. इस कार्यक्रम में बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के साथ बंगाल बीजेपी के बड़े नेता सुकांत मजूमदार, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष उपस्थित थे. उसके साथ ही बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और साध्वी ऋतंभरा भी उपस्थित थे. इस अवसर पर धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की वकालत की.

उन्होंने बंगाल को एकजुट होने मैसेज दिया और बाबरी मस्जिद शिलान्यास को लेकर भरतपुर से निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर पर निशाना साधा. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘जब राज्य एक होता है, तो देश बनता है. इसलिए बंगाल के हिंदुओं को मेरा मैसेज है कि जब आप एक होंगे, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा.’

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की पवित्र धरती राजधानी कोलकाता में एक स्थान पर एक साथ पांच लाख लोगों ने सामूहिक गीता पाठ किया. कोलकाता में आस्था का जोश और सैलाब देखकर ऐसा लगा जैसे यहां महाकुंभ मेला लगा हो.

‘सनातनी’ चाहिए, ‘तनातनी’ नहीं…

उन्होंने कहा कि वे पश्चिम बंगाल और कोलकाता के लोगों का और देश के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. सनातन एकता ही इस देश एवं दुनिया के लिए शांति का सबसे बड़ा संदेश है. उन्होंने साफ कहा कि भारत में हम लोगों को ‘सनातनी’ चाहिए, ‘तनातनी’ नहीं, भारत में हम लोगों को ‘भगवा-ए-हिंद’ चाहिए, ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ नहीं…”

बेलडांगा में सस्पेंडेड TMC MLA हुमायूं कबीर द्वारा रखी गई बाबरी मस्जिद के शिलान्यास पर उन्होंने कहा कि अगर किसी की ऐसी आस्था है, तो वह अपनी आस्था के हिसाब से कुछ करता है, तो इसमें कोई गलती या गुनाह नहीं है, लेकिन कोई भी हमारे भगवान राम पर टिप्पणी नहीं कर सकता.

यह देश राम का है, हमेशा राम का रहेगा… बोलीं साधवी ऋतंभरा

दूसरी ओर, साधवी ऋतंभरा ने बेलडांगा में सस्पेंडेड TMC MLA हुमायूं कबीर द्वारा रखी गई बाबरी मस्जिद की नींव पर कहा कि इस देश में बाबर या बाबरी की कोई नींव नहीं है.

उन्होंने कहा किकोई ईंटों से इमारत बना सकता है, लेकिन बाबर को दिल में नहीं बसा सकता. यह देश राम का है. यह हमेशा राम का रहेगा. यहां सिर्फ ‘भगवा’ ही चलेगा. यह शाश्वत सत्य है.

Related Articles

Back to top button