March 29, 2026 8:07 pm
ब्रेकिंग
Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार... Jalandhar News: जालंधर में बोले भाजपा नेता श्वेत मलिक, जनता के सामने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां पंजाब विधानसभा में 'झूठा प्रस्ताव'? सुनील जाखड़ का CM पर बड़ा हमला, कहा- 'मुख्यमंत्री तुरंत माफी मां... सड़क पर मौत बनकर घूमा 'आवारा पशु'! भयानक हादसे में बाइक सवार की गई जान, परिवार में कोहराम Punjab Crime News: पंजाब में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर Punjab Vigilance Action: रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई Jalandhar News: ठेकों के बाहर उमड़ी भारी भीड़, सरेआम उड़ रही नियमों की धज्जियां, प्रशासन बेखबर LPG Cylinder Rules: रसोई गैस खपतकारों के लिए बड़ी चेतावनी, डीसी के नए आदेश नहीं माने तो हो सकता है भ...
खेल

वैभव सूर्यवंशी ने की लापरवाही? मिली वॉर्निंग, अब होगी ‘जांच’

14 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारत की अंडर 19 टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. ये दौरा अब अपने आखिरी मुकाम पर है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के बीच दूसरा मल्टी डे मैच 7 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जिसके साथ ही ये दौरा भी खत्म हो जाएगा. हालांकि, इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरने से पहले वैभव सूर्यवंशी को वॉर्निंग मिली है. वैभव को सिर्फ वॉर्निंग देकर ही नहीं छोड़ा गया बल्कि ये भी कहा गया कि भारत लौटने पर उनकी जांच भी होगी.

फिटनेस को लेकर लापरवाही? कोच ने पूछे सवाल

अब सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी कौन सी गलती कर दी? उन्हें किस बात की वॉर्निंग दी गई है? तो ऐसी तो कोई बात सीधे तौर पर नहीं है लेकिन भारत में बैठे उनके राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच विक्रम राठौर को लगता है कि वैभव सूर्यवंशी कहीं अपनी फिटनेस के साथ लापरवाही तो नहीं बरत रहे? राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की ओर से इसे लेकर विक्रम राठौर और वैभव सूर्यवंशी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर शेयर की गई है.

वीडियो कॉल पर टीम इंडिया के भी बैटिंग कोच रह चुके विक्रम राठौर ने पहले तो वैभव सूर्यवंशी से ऑस्ट्रेलिया में एंजॉय करने की बात कही. फिर उन्होंने उनसे फिटनेस का हाल पूछा? विक्रम राठौर ने सवाल किया कि- फिटनेस कैसा चल रहा है? इस पर वैभव सूर्यवंशी ने ये तो कहा कि अच्छा चल रहा है. मगर कोच विक्रम राठौर उनके जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे. लिहाजा, उन्होंने जांचने-परखने की बात कही. विक्रम राठौर ने वैभव से फिटनेस पर कहा कि- वो तो अब देखने पर पर ही पता चलेगा, आ जा तू…?

वैभव सूर्यवंशी से फिटनेस पर सवाल-जवाब के बाद विक्रम राठौर ने फिर आगे के लिए उन्हें ऑल द बेस्ट कहा.

ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी के ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने वहां मल्टी डे मैच में खेली पहली पारी में ही शतक जड़ा है. उन्होंने 113 रन बनाए थे, जो कि मल्टी डे फॉर्मेट में अब तक का उनका बेस्ट स्कोर है.

Related Articles

Back to top button