March 29, 2026 8:07 pm
ब्रेकिंग
Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार... Jalandhar News: जालंधर में बोले भाजपा नेता श्वेत मलिक, जनता के सामने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां पंजाब विधानसभा में 'झूठा प्रस्ताव'? सुनील जाखड़ का CM पर बड़ा हमला, कहा- 'मुख्यमंत्री तुरंत माफी मां... सड़क पर मौत बनकर घूमा 'आवारा पशु'! भयानक हादसे में बाइक सवार की गई जान, परिवार में कोहराम Punjab Crime News: पंजाब में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर Punjab Vigilance Action: रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई Jalandhar News: ठेकों के बाहर उमड़ी भारी भीड़, सरेआम उड़ रही नियमों की धज्जियां, प्रशासन बेखबर LPG Cylinder Rules: रसोई गैस खपतकारों के लिए बड़ी चेतावनी, डीसी के नए आदेश नहीं माने तो हो सकता है भ...
छत्तीसगढ़

छग का पूरा मंत्रिमंडल असंवैधानिक, बड़े नेताओं को दरकिनार कर रही बीजेपी : भूपेश बघेल

बिलासपुर : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में 14वां मंत्री बनाए जाने को असंवैधानिक बताया है. भूपेश बघेल ने 14वें मंत्री के मुद्दे पर डिप्टी सीएम अरुण साव पर पलटवार किया. भूपेश बघेल ने 2018 के हाईकोर्ट के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा से भी प्रदेश में 13 मंत्री का पद पारित है तो 14 मंत्री कैसे बना लिए. कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए लोगों को मंत्री बनाए जाने के संबंध में उनका कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ता दरी उठाने और झंडा लगाने का काम करते हैं दूसरे दल से आए लोगों को वहां पद दिया जाता है.

पार्टी को अब बड़े नेताओं की नहीं है परवाह : मंत्रिमंडल विस्तार को बघैल ने घोर आपत्तिजनक बताया है कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए दो लोगों को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर उनका कहना है कि पुन्नूलाल मोहले,अमर अग्रवाल,धरमलाल कौशिक,अजय चंद्राकर, राजेश मूणत,रेणुका सिंह जैसे नेताओं की बीजेपी अब परवाह नहीं कर रही है.

14वां मंत्री बनाने का नियम कहां से आया : वहीं प्रदेश में 14वां मंत्री बनाए जाने पर भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोला.भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार और राज्यपाल दोनों से ही सवाल पूछा है.अब यदि राज्यपाल ही नियमों का उल्लंघन करेंगे तो हम किसके पास शिकायत करेंगे.

यदि ये बात उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोलते तो समझ में आता वो कानून के जानकार नहीं है.अरुण साव कहते हैं जो हाईकोर्ट में वकील भी रहे हैं. विधि विधायी मंत्री रहे हैं. उनका 14 मंत्रिमंडल को सही बताना, हरियाणा का उदाहरण देना और घोर आपत्तिजनक है. अरुण साव को बताना चाहिए लोकसभा, विधानसभा, सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट में ये कब पारित हुआ- भूपेश बघेल,पूर्व सीएम छग

पूरा मंत्रिमंडल ही असंवैधानिक : भूपेश बघेल ने कहा हरियाणा के मामले में स्टे नहीं मिला है. इसलिए वहां 14 मंत्री चल रहे हैं. यहां पूरा मंत्रिमंडल असंवैधानिक है.यदि असंवैधानिक कृत्य हुआ है तो कोई भी निर्णय लेंगे वो संवैधानिक नहीं होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button